सीबीएसइ : स्थानांतरण प्रमाण पत्रों पर प्रतिहस्ताक्षर की आवश्यकता नहीं

Author Amber md
Updated:
विज्ञापन
सीबीएसइ : स्थानांतरण प्रमाण पत्रों पर प्रतिहस्ताक्षर की आवश्यकता नहीं

सीबीएसइ ने सभी स्कूलों को निर्देश दिया है कि वे स्थानांतरण प्रमाण पत्र (टीसी) पर प्रतिहस्ताक्षर के लिए कोई भी अनुरोध मुख्यालय या क्षेत्रीय कार्यालय को नहीं भेजें.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना

सीबीएसइ ने सभी स्कूलों को निर्देश दिया है कि वे स्थानांतरण प्रमाण पत्र (टीसी) पर प्रतिहस्ताक्षर के लिए कोई भी अनुरोध मुख्यालय या क्षेत्रीय कार्यालय को नहीं भेजें. बोर्ड पहले ही सीबीएसइ संबद्ध किसी स्कूल से दूसरे स्कूल में स्थानांतरण प्रमाण पत्रों पर प्रतिहस्ताक्षर की प्रक्रिया को बंद कर चुका है. सीबीएसइ के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने कहा कि सीबीएसइ मुख्यालय और क्षेत्रीय कार्यालयों को अब भी स्थानांतरण प्रमाण पत्रों पर प्रतिहस्ताक्षर के लिए अनुरोध प्राप्त हो रहा है. स्कूलों द्वारा सीबीएसइ के दिशा-निर्देशों का पालन न करने से हितधारकों को काफी असुविधा होती है और यह डिजिटलीकरण के इस दौर में प्रक्रियाओं को सुगम बनाने में बाधा भी बनता है. उन्होंने कहा कि इसलिए सभी स्कूलों को एक बार फिर याद दिलाया जाता है कि किसी भी स्थानांतरण प्रमाण पत्र पर प्रतिहस्ताक्षर की आवश्यकता नहीं है.

B

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Amber Md

लेखक के बारे में

By Amber Md

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन