NMCH News: नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में होने वाला है बड़ा बदलाव, प्रमंडल आयुक्त ने कर ली ये तैयारी…

Edited by Preeti Dayal
Updated:
विज्ञापन

एनएमसीएच सांकेतिक फोटो

NMCH News: पटना स्थित चर्चित अस्पताल एनएमसीएच को लेकर बड़ी खबर आ गई है. दरअसल, इस अस्पताल में बड़ा बदलाव होने वाला है और बेड की संख्या बढ़ने वाली है. इसे लेकर प्रमंडल आयुक्त डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने खास तैयारी कर ली है.

विज्ञापन

NMCH News: राजधानी पटना स्थित नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल को लेकर बेहद खास खबर आ गई है. अस्पताल में बड़ा बदलाव होने वाला है और इसे लेकर प्रमंडल आयुक्त चंद्रशेखर सिंह ने बड़ी तैयारी भी कर ली है. दरअसल, नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बेड की संख्या बढ़ने वाली है. वर्तमान की बात करें तो, अस्पताल में कुल 1000 बेड हैं. लेकिन, अब इसकी संख्या बढ़ाकर 2500 किया जाने वाला है. बिहार के बाकी के बड़े अस्पताल की तरह एनएमसीएच को भी उत्क्रमण के माध्यम से बेड की सुविधाएं बढ़ाने का प्रस्ताव है.

पटना प्रमंडल आयुक्त ने किया निरीक्षण

जानकारी के मुताबिक, आज रोगी कल्याण समिति की बैठक हुई थी. इस बैठक के बाद ही पटना प्रमंडल के आयुक्त डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने यह जानकारी दी. इतना ही नहीं, पटना प्रमंडल के आयुक्त डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने एनएमसीएच का निरीक्षण भी किया था. बता दें कि, बिहार का दूसरा सबसे बड़ा अस्पताल नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल है. इस अस्पताल में बिहार के विभिन्न जिलों से मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं. हालांकि, यहां के कई विभाग जर्जर हो चुके हैं, और इनकी मरम्मती की जरूरत है. बारिश के समय जलजमाव की स्थिती भी पैदा हो जाती है.

सरकार को भेजी जाएगी रिपोर्ट

तमाम परेशानियों को लेकर एक विस्तार रूप से रिपोर्ट तैयार की जा रही है. जिसे सरकार के पास भेजा जाएगा. पिछले कुछ दिनों में हुए वाकये का जिक्र किया जाए तो, कई घटनाएं सामने आई थी. मरीज की आंख निकाल देने के अलावा मरीज के पैर की उंगलियों को चूहे के द्वारा कतरने की खबर सामने आई. इन घटनाओं के बाद अस्पताल की छवि पर सवाल उठने लगे थे. हालांकि, अब अस्पताल को डेवलप करने को लेकर कदम उठाए जा रहे हैं. जल्द ही बेड की संख्या बढ़ाई जा सकती है.

Also Read: Bihar Tourist Places: बिहार के ये खूबसूरत पर्यटक स्थल मानसून में बन जाते हैं खतरनाक, घूमने जाने से पहले ले लें जानकारी

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन