ePaper

बिहार ही नहीं अन्य राज्य भी कर रहे जातिगत जनगणना की मांग, नित्यानंद राय ने सदन को बताया

Updated at : 13 Dec 2022 5:14 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार ही नहीं अन्य राज्य भी कर रहे जातिगत जनगणना की मांग, नित्यानंद राय ने सदन को बताया

सरकार ने मंगलवार को सदन में बताया कि तीन राज्य बिहार, महाराष्ट्र और ओडिशा तथा कुछ संगठनों ने आगामी जनगणना में जाति आधारित विवरण एकत्र करने का अनुरोध किया है. उन्होंने कहा कि सरकार ने आजादी के बाद से जनगणना में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के अलावा जाति वार जनसंख्या की गणना नहीं की है

विज्ञापन

केंद्र सरकार ने मंगलवार को संसद में बताया कि सिर्फ बिहार ही नहीं कई अन्य राज्य की जातिगत जनगणना की मांग कर रहे हैं. लोकसभा में ए गणेश मूर्ति के प्रश्न के लिखित उत्तर में केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने यह जानकारी देते हुए कहा कि बिहार, महाराष्ट्र और ओडिशा के साथ-साथ कुछ संगठनों ने आगामी जनगणना में जाति आधारित विवरण एकत्र करने का अनुरोध किया है. नित्यानंद राय ने यह भी कहा कि भारत सरकार ने आजादी के बाद से जनगणना में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के अलावा जाति वार जनसंख्या की गणना नहीं की है.

जातिवार जनगणना कराने की मांग

सदन में सदस्य ने पूछा था कि क्या सरकार ने इस दशक की जनगणना के लिए आंकड़े एकत्र करने की कोई पहल की है और क्या आंकडों के साथ- साथ जातिवार जनगणना कराने की मांग की जा रही है? इस प्रश्न के उत्तर में गृह राज्य मंत्री ने कहा कि जनगणना में समय-समय पर यथा संशोधित संविधान (अनुसूचित जाति) आदेश 1950 एवं संविधान (अनुसूचित जनजाति) आदेश 1950 के तहत आने वाली जातियों एवं जनजातियों की गणना की जाती है.

Also Read: जातीय जनगणना : बिहार के लोगों को आवेदन में भरने होंगे 26 तरह के कॉलम, 15 दिसंबर से होगा प्रशिक्षण

जनगणना संबंधी गतिविधियों के लिये पोर्टल विकसित किया गया

केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री ने कहा कि तीन राज्यों- बिहार, महाराष्ट्र और ओडिशा तथा कुछ संगठनों ने आगामी जनगणना में जाति आधारित विवरण एकत्र करने का अनुरोध किया है. उन्होंने बताया कि आगामी जनगणना पहली डिजिटल जनगणना होगी जिसमें स्व-गणना का प्रावधान है. उन्होंने कहा कि आंकड़ों को एकत्र करने के लिये मोबाइल ऐप और विभिन्न जनगणना संबंधी गतिविधियों के प्रबंधन तथा निगरानी के लिये जनगणना पोर्टल विकसित किया गया है. राय ने यह भी बताया कि कोविड महामारी के कारण जनगणना 2021 और संबंधित गतिविधियों को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है.

भाषा इनपुट के साथ

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन