ePaper

Photos: नीतीश कुमार के हाथों में एशिया कप ट्रॉफी, राजगीर स्टेडियम में जब भारत-चीन हॉकी टीम से मिले मुख्यमंत्री

Updated at : 29 Aug 2025 7:44 PM (IST)
विज्ञापन
nitish kumar with india china hockey team

भारत चीन हॉकी टीम के साथ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

Photos: सीएम नीतीश कुमार शुक्रवार को राजगीर हॉकी स्टेडियम पहुंचे और एशिया कप हॉकी टुर्नामेंट 2025 का शुभारंभ किया. सीएम ने दोनों टीम के खिलाड़ियों से मुलाकात भी की.

विज्ञापन

बिहार के राजगीर में हीरो एशिया हॉकी कप-2025 का आगाज शुक्रवार को हुआ. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को नालंदा जिला के राजगीर खेल परिसर स्थित हॉकी स्टेडियम में इस टुर्नामेंट का शुभारंभ किया.

सीएम पहुंचे हॉकी स्टेडियम

राजगीर में मुख्यमंत्री ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी. कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने राजगीर हॉकी स्टेडियम का भ्रमण कर दर्शकों एवं खिलाड़ियों का अभिवादन स्वीकार किया.

ALSO READ: बिहार में नहीं घुसे पाकिस्तानी आतंकवादी, ADG ने बताया- नेपाल से कहां गए तीनों दहशतगर्द

हॉकी एशिया कप

सीएम नीतीश को देखकर दर्शकों में भी उत्साह

दर्शकों से खचाखच भरे हॉकी स्टेडियम में खेल प्रेमियों ने मुख्यमंत्री के समक्ष हाथ हिलाकर अपना उत्साह दिखाया.

हॉकी एशिया कप

मुख्यमंत्री ने क्रिकेट स्टेडियम का भी निरीक्षण किया

कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री ने राजगीर खेल परिसर में निर्माणाधीन क्रिकेट स्टेडियम का स्थल निरीक्षण किया.

क्रिकेट स्टेडियम का जायजा लेते सीएम

सीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश

इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि खिलाड़ियों एवं दर्शकों की हर जरूरी सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुये बेहतर ढंग से निर्माण कार्य करायें.

क्रिकेट स्टेडियम

दोनों देशों के खिलाड‍़ियों से मिले मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने भारत और चीन के बीच खेल जाने वाले मैच से पहले दोनों देशों के खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्द्धन किया. इस दौरान भारत और चीन का राष्ट्रगान गाया गया. मुख्यमंत्री ने भारत और चीन के खिलाड़ियों के साथ ग्रुप फोटो भी खिंचवायी.

आठ शीर्ष एशियाई देशों के बीच मुकाबला

हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती ”राष्ट्रीय खेल दिवस” के अवसर पर हीरो एशिया हॉकी कप 2025 का शुभारंभ किया गया है. पुरूष हॉकी एशिया कप-2025 में आठ शीर्ष एशियाई देश भारत, जापान, चीन, मलेशिया, कजाकिस्तान, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश और चीनी ताइपे हिस्सा ले रहे हैं. इस आयोजन के सभी मैच राजगीर स्थित अंतर्राष्ट्रीय खेल परिसर के हॉकी स्टेडियम में खेले जायेंगे.

हॉकी एशिया कप

भारत ने चीन को हराया, जीत का आगाज किया

शुक्रवार को भारत और चीन के बीच भी मुकाबला हुआ. इस रोमांचक मुकाबले में भारत की टीम ने चीन को 4-3 के अंतर से करारी मात दी और टुर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की.

हॉकी एशिया कप
विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन