जनता दरबार: सीएम नीतीश के सामने आए जमीन विवाद के कई चौंकाने वाले मामले, समाधान का दिया आदेश

Published at :01 Nov 2021 1:28 PM (IST)
विज्ञापन
जनता दरबार: सीएम नीतीश के सामने आए जमीन विवाद के कई चौंकाने वाले मामले, समाधान का दिया आदेश

प्रत्येक सोमवार की तरह नवंबर के पहले सोमवार को आज भी मुख्यमंत्री जनता दरबार कार्यक्रम कर रहे हैं. इस दौरान आज जमीन विवाद के कई चौंकाने वाले मामले सामने आये जिसे सुनने के बाद सीएम ने संबंधित विभाग के पास निवारण के लिए भेजा.

विज्ञापन

बिहार के मुख्यमंत्री प्रत्येक सोमवार की तरह आज भी जनता के दरबार कार्यक्रम में फरियादियों से मिल रहे हैं और उनकी समस्याएं सुनकर समाधान करने का आदेश दे रहे हैं. आज सीएम मुख्य रूप से पुलिस व जमीन से जुड़े मामले सुन रहे हैं. जनता दरबार में आज भी कई हैरान करने वाले मामले सामने आये. कई फरियादियों की शिकायत सुनकर सीएम नीतीश कुमार भी दंग रह गये.

नवंबर के पहले सोमवार को जब सीएम नीतीश कुमार जनता दरबार में फरियादियों की समस्याओं को सुनने बैठे तो कई ऐसी शिकायतें सामने आईं जो हैरान करने वाली थी. एक फरियादी ने अपनी समस्या सुनाते हुए कहा कि भू-माफिया जमीन हड़पने के लिए उसे काफी परेशान करते हैं. अपनी ही जमीन के लिए उससे पैसे की मांग करते हैं और जब इसकी शिकायत करने वो पुलिस के वरीय अधिकारी के पास चले गये तो अब धमकी दे रहे हैं कि बीच चौराहे पर उसकी (फरियादी) की पत्नी का बलात्कार करेंगे. इस मामले को सुनते ही सीएम चौंक गये और उसे फौरन डीजीपी के पास भेजा.

एक मामले को लेकर फरियादी सीएम नीतीश कुमार के सामने ही गीत गाने लगे. फरियादी ने ‘दुनिया से मैं हारा…’ गीत गाना शुरू किया तो मुख्यमंत्री ने उसे फौरन रोका और कहा कि ये यब नहीं गाना है. आप अपनी समस्या बताइये. वहीं एक बुजुर्ग ने शिकायत करते हुए कहा कि पाटीदार उसके जमीन पर कब्जा कर चुके हैं. बेटे को चाकू मारकर घायल कर दिया. उसे एक महीने तक अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. सीएम ने पूछा कि उन्होंने केस दर्ज कराया है या नहीं. जिसके बाद बुजुर्ग ने बताया कि पुलिस और लोक निवारण विभाग दोनों जगहों से उन्हें मदद नहीं मिली. मुख्यमंत्री ने राजस्व विभाग के पास मामला भेज दिया.

Also Read: सरसों तेल की कीमत में 2 महीने के अंदर 30 रुपये की बढ़त, लालू यादव ने कृषि कानूनों से जोड़कर कसा तंज

एक और मामले में एक युवक ने कहा कि उसकी मां ने पिता की हत्‍या करवा दी, लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है. वहीं एक महिला ने पति की हत्या का मामला सीएम के सामने रखा. बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रत्येक सोमवार को जनता की समस्याओं को सुनते हैं. जनता दरबार कार्यक्रम में शरीक होने के लिए रजिस्ट्रेशन कराना पड़ता है.

Published By: Thakur Shaktilochan

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन