Bihar Cabinet: आज नीतीश कैबिनेट की बड़ी बैठक, युवाओं को रोजगार, तीन नये विभाग और कौन-कौन एजेंडों पर लग सकती है मुहर?

Published by : Preeti Dayal Updated At : 09 Dec 2025 11:53 AM

विज्ञापन

बिहार कैबिनेट

Bihar Cabinet: नई सरकार के गठन के बाद नीतीश कैबिनेट की आज दूसरी बैठक होने वाली है. इस बैठक में युवाओं को नौकरी, तीन नये विभागों के गठन समेत अन्य खास एजेंडों पर मुहर लग सकती है. ऐसे में आज की बैठक बेहद खास मानी जा रही है.

विज्ञापन

Bihar Cabinet: आज मंगलवार को बिहार कैबिनेट की बैठक होने वाली है. नई सरकार के गठन के बाद दूसरी बार यह बैठक होने वाली है. ऐसे में आज की यह मीटिंग बेहद खास मानी जा रही है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में यह बैठक शाम करीब साढ़े 3 बजे मुख्य सचिवालय के कैबिनेट कक्ष में होगी. ऐसे में इस बैठक को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं.

युवाओं को लेकर लिया जा सकता है फैसला

दरअसल, आज की बैठक में कौन-कौन से एजेंडों पर मुहर लगेगी, इसे लेकर हर किसी की नजर टिकी हुई है. संभावना जताई जा रही है कि युवाओं के रोजगार को लेकर आज की बैठक में बड़ा निर्णय लिया जा सकता है. नीतीश सरकार की तरफ से पहले ही 1 करोड़ नौकरी और रोजगार देने का वादा किया गया है. ऐसे में अब दूसरी पारी की शुरुआत तेज डिलीवरी और सख्त फैसलों के साथ होने की उम्मीद है. सरकार नौकरी और रोजगार देने को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकती है.

तीन नये विभागों के गठन की मिल सकती है मंजूरी

आज कैबिनेट की बैठक में तीन विभागों के गठन को लेकर मंजूरी मिल सकती है. दरअसल, राज्य में अलग से तीन नए विभाग- युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, उच्च शिक्षा विभाग और नागर विमानन विभाग सृजित करने का निर्देश दिया गया था. इन तीन नए विभागों के सृजन से राज्य में ज्यादा से ज्यादा युवाओं को नौकरी और रोजगार दिलाने में काफी मदद मिलेगी. इस तरह से आज की बैठक पर हर किसी की निगाहें टिकी हुई है.

इससे पहले 25 नवंबर को हुई थी बैठक

इससे पहले 25 नवंबर को बिहार कैबिनेट की बैठक हुई थी. इस बैठक में 6 एजेंडों पर मुहर लगी थी. उस वक्त बिहार के युवाओं के लिये बड़ा फैसला लिया गया था. साथ ही सीएम नीतीश कुमार ने एक्स हैंडल के जरिये एक पोस्ट भी शेयर किया था. जिसमें उन्होंने लिखा, राज्य में अधिक से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी और रोजगार मिले, ये शुरू से ही हम लोगों की प्राथमिकता रही है. अगले 5 सालों (2025-30) में हम लोगों ने 1 करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार देने का लक्ष्य निर्धारित किया है.

Also Read: Bihar News: क्या है EOU का ‘ऑपरेशन जीरो लीक’? 24 घंटे हाई अलर्ट पर रहेगी टीम, गड़बड़ी होने पर यहां कर सकेंगे शिकायत

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन