Nitish Kumar: नीतीश कुमार सीएम क्यों बने जदयू नेता ने बता दिया, तेजस्वी के हर आरोप का दिया जवाब

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 06 Jun 2025 3:48 PM

विज्ञापन

नीतीश कुमार की फाइल फोटो

Nitish Kumar: पंकज कुमार मिश्रा ने कहा कि नीतीश कुमार के रहते कोई भी अपराधी बिहार में नहीं रह सकता. वे दिल्ली, मुंबई, कोलकाता या नेपाल के रास्ते विदेश भागने की कोशिश करेंगे. नीतीश कुमार के नेतृत्व और बिहार पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की कार्यशैली ऐसी है कि कोई भी अपराधी यहां एक मिनट भी जिंदा रहने की ताकत या हिम्मत नहीं रखता.

विज्ञापन

Nitish Kumar: बिहार में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव में प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर विपक्ष सरकार को घेरने का मन बना चुका है. विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगातार नीतीश कुमार की सरकार पर कानून व्यवस्था में विफल रहने का आरोप लगाते रहते हैं. अब स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर तेजस्वी ने प्रदेश की एनडीए सरकार पर आरोप लगाए. तेजस्वी के आरोपों पर पलटवार करते हुए जनता दल यूनाइटेड (JDU) के नेता पंकज कुमार मिश्रा ने कहा तेजस्वी यादव के पास कोई काम नहीं है. नीतीश कुमार बिहार से जंगल राज को खत्म करने के लिए मुख्यमंत्री बने हैं.

नीतीश कुमार के राज में कोई अपराधी जिंदा नहीं बच सकता

पंकज कुमार मिश्रा ने कहा कि मैं यह स्पष्ट कर दूं कि नीतीश कुमार बिहार में जंगल राज को खत्म करने के लिए सीएम बने थे. आज पूरे बिहार में अपराधी या तो एक-दूसरे को मार रहे हैं या फिर पुलिस एनकाउंटर में मारे जा रहे हैं. नीतीश कुमार के राज में किसी को भी गलत तरीके से फंसाया या बचाया नहीं जा सकता.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

तेजस्वी पर क्या बोले जदयू नेता

तेजस्वी के स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठाए गए सवाल पर जदयू नेता ने कहा कि उनका जन्म और पृष्ठभूमि ही भ्रष्टाचार में निहित है, इसलिए स्वाभाविक रूप से वह दूसरों पर उंगली उठाएंगे. मेरा मानना है कि जब तेजस्वी का जन्म हुआ, तब उनके माता-पिता पहले से ही भ्रष्टाचार में लिप्त थे. अगर किसी के खिलाफ चार साल की उम्र में केस दर्ज हो जाए, तो उसकी क्या विश्वसनीयता रह जाती है. इसलिए तेजस्वी यादव जो भी कहते हैं, उसका कोई मतलब नहीं रह जाता.

इसे भी पढ़ें: बिहार से गुजरेगी एक और वंदे भारत ट्रेन, हजार किलोमीटर से ज्यादा का सफर महज इतने देर में होगा पूरा

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन