'मां की बहुत याद आ रही है', राजनीति में एंट्री के बाद मां की प्रतिमा पर निशांत ने किया माल्यार्पण, हुए भावुक

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 09 Mar 2026 2:47 PM

विज्ञापन

अपनी मां की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते निशांत कुमार

Bihar Politics: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत ने सोमवार को कंकड़बाग स्थित मंजु सिन्हा पार्क में अपनी मां की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इस दौरान वह भावुक नजर आए और कहा कि मां की बहुत याद आ रही है. उनका आशीर्वाद हमेशा उनके साथ बना रहे.

विज्ञापन

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में एक नया अध्याय शुरू हो गया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने औपचारिक रूप से राजनीति में कदम रख दिया है. 8 मार्च को उन्होंने जदयू की सदस्यता ली. सदस्यता लेने के बाद उन्होंने पिता का आशीर्वाद लिया और पार्टी के लिए पूरी मेहनत से काम करने का भरोसा दिया.

मां की प्रतिमा पर माल्यार्पण, भावुक हुए निशांत

राजनीति में एंट्री के अगले ही दिन सोमवार को निशांत पटना के कंकड़बाग स्थित मंजु सिन्हा पार्क पहुंचे. यहां उन्होंने अपनी मां मंजु सिन्हा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इस दौरान निशांत भावुक भी नजर आए. उन्होंने कहा कि यहां उनकी मां की प्रतिमा है और वे आशीर्वाद लेने आए हैं. उन्होंने कहा कि मां की बहुत याद आ रही है. उनका आशीर्वाद मेरे ऊपर बना रहे. उनकी कमी हमेशा महसूस होती है. अगर वह आज होतीं तो और अच्छा लगता.

38 जिलों की यात्रा की तैयारी

निशांत कुमार ने कहा कि वह जल्द ही बिहार के सभी 38 जिलों का दौरा करेंगे. उन्होंने बताया कि अभी इसकी योजना बनाई जा रही है. उनका मकसद पार्टी संगठन को मजबूत करना और लोगों से सीधे जुड़ना है.

T20 वर्ल्ड कप में भारत को दी बधाई

मीडिया से बातचीत के दौरान निशांत ने T20 World Cup में भारत की जीत पर भी खुशी जताई. उन्होंने भारतीय टीम को जीत की बधाई दी और कहा कि यह पूरे देश के लिए गर्व का पल है.

CM बनने के सवाल पर चुप्पी

पत्रकारों ने उनसे पूछा कि कुछ कार्यकर्ता चाहते हैं कि वह भविष्य में मुख्यमंत्री बनें. इस सवाल पर निशांत मुस्कुराए और बिना जवाब दिए आगे बढ़ गए. उन्होंने इस मुद्दे पर कोई टिप्पणी नहीं की.

सम्राट चौधरी बोले- JDU का फैसला

निशांत की राजनीतिक एंट्री पर बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि उनका राजनीति में आना स्वागत योग्य है. उन्होंने कहा कि यह फैसला पूरी तरह से जेडीयू का है. वहीं राबड़ी देवी के बयान पर उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी. राबड़ी देवी ने पहले कहा था कि नीतीश कुमार की बुद्धि भ्रष्ट हो गई है और बीजेपी उन्हें किनारे कर रही है.

संजय पासवान ने क्या कहा

इस मुद्दे पर मंत्री संजय पासवान ने कहा कि हर पार्टी के भीतर अलग-अलग राय होती है. उन्होंने कहा कि अगर इस विषय पर कोई चर्चा होगी तो उसका फैसला पार्टी की बैठक में लिया जाएगा.

नीतीश की स्टाइल में किया अभिवादन

पार्टी में शामिल होने के दौरान निशांत बिल्कुल अपने पिता की शैली में नजर आए थे. उन्होंने हाथ जोड़कर कार्यकर्ताओं और नेताओं का अभिवादन किया था. इस मौके पर वह सफेद कुर्ता और क्रॉक्स चप्पल पहनकर पहुंचे थे.

इस दौरान निशांत ने कहा कि उनके पिता ने पिछले 20 वर्षों में बिहार के विकास के लिए जो काम किए हैं, वह उन्हें आगे बढ़ाने की कोशिश करेंगे. साथ ही उन्होंने जनता से अपील की कि वे नीतीश कुमार पर अपना भरोसा बनाए रखें.

Also Read: संसद सत्र में दिल्ली, बाकी समय बिहार में रहेंगे नीतीश कुमार, संजय झा ने बताया आगे का पूरा प्लान

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन