ePaper

बिहार में लगातार दूसरे दिन COVID-19 से नौ लोगों की मौत, मरनेवालों की कुल संख्या 143 हुई

Updated at : 14 Jul 2020 6:15 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार में लगातार दूसरे दिन COVID-19 से नौ लोगों की मौत, मरनेवालों की कुल संख्या 143 हुई

पटना : बिहार में लगातार दूसरे दिन पिछले 24 घंटे में नौ लोगों की मौत कोविड-19 से हो गयी. इसके साथ ही सूबे में कोविड-19 से मरनेवालों की संख्या बढ़ कर 143 हो गयी है. मालूम हो कि इससे पहले बिहार में सोमवार को नौ लोगों की मौत हुई थी.

विज्ञापन

पटना : बिहार में लगातार दूसरे दिन पिछले 24 घंटे में नौ लोगों की मौत कोविड-19 से हो गयी. इसके साथ ही सूबे में कोविड-19 से मरनेवालों की संख्या बढ़ कर 143 हो गयी है. मालूम हो कि इससे पहले बिहार में सोमवार को नौ लोगों की मौत हुई थी.

बिहार स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में पटना में तीन, गया में दो, खगड़िया में एक, मुंगेर में एक, पश्चिम चंपारण में एक और पूर्णिया में एक-एक व्यक्ति की मौत कोविड-19 से हो गयी है. मालूम हो कि पूर्णिया में कोविड-19 से यह पहली मौत है.

बिहार में अब तक सबसे ज्यादा राजधानी पटना में कुल 18 मौतें कोविड-19 से हुई है. इसके बाद भागलपुर में 12 और दरभंगा में 10 मौतें हुई हैं.

वहीं, नालंदा में 07, समस्तीपुर में 07, गया में 07, बेगूसराय में 06, मुजफ्फरपुर में 06, पूर्वी चंपारण में 06, रोहतास में 06, सिवान में 06, पश्चिम चंपारण में 05, सारण में 05, भोजपुर में 04, खगड़िया में 04, वैशाली में 04, सीतामढ़ी में 03, जहानाबाद में 03, कैमूर में 03, नवादा में 03, मुंगेर में 03, अररिया में 02, किशनगंज में 02, मधुबनी में 02, अरवल में 01, औरंगाबाद में 01, गोपालगंज में 01, जमुई में 01, कटिहार में 01, मधेपुरा में 01, सहरसा में 01, पूर्णिया में 01 और शिवहर में 01 मौत हुई है.

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, बिहार में अब कुल 5690 कोरोना सक्रिय मरीज हैं. इनमें सबसे ज्यादा 945 कोरोना पॉजिटिव मरीज पटना में हैं.

बिहार में अब तक पांच जिलों को छोड़ कर सभी जिलों में कोविड-19 से मौत हो चुकी है. जिन जिलों में अब तक कोविड-19 से मौत नहीं हुई है, उनमें बांका, बक्सर, लखीसराय, शेखपुरा और सुपौल शामिल है.

बिहार में अब तक कुल 13019 मरीज ठीक हो चुके हैं. जबकि, बिहार में कुल संक्रमितों की संख्या 18853 हो चुकी है. वहीं, बिहार में अब तक कुल 69.067 प्रतिशत ठीक होकर घर जा चुके हैं. मालूम हो कि पिछले 24 घंटे में कुल 10018 सैंपल की जांच की गयी है.

Posted By : Kaushal Kishor

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन