ePaper

Death in Bihar from COVID-19: बिहार में पिछले 24 घंटे में COVID-19 से नौ लोगों की मौत

Updated at : 09 Jul 2020 6:40 PM (IST)
विज्ञापन
Death in Bihar from COVID-19: बिहार में पिछले 24 घंटे में COVID-19 से नौ लोगों की मौत

Death in Bihar from COVID-19 : पटना : बिहार में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 से नौ लोगों की मौत हुई है. इनमें सिवान में तीन व्यक्तियों समेत भागलपुर, पश्चिम चंपारण, पटना, रोहतास, समस्तीपुर और वैशाली में एक-एक व्यक्ति की कोविड-19 से मौत हुई है. इसके साथ ही बिहार में कोविड-19 से मरनेवालों की संख्या बढ़ कर 109 हो गयी है.

विज्ञापन

Death in Bihar from COVID-19 : पटना : बिहार में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 से नौ लोगों की मौत हुई है. इनमें सिवान में तीन व्यक्तियों समेत भागलपुर, पश्चिम चंपारण, पटना, रोहतास, समस्तीपुर और वैशाली में एक-एक व्यक्ति की कोविड-19 से मौत हुई है. इसके साथ ही बिहार में कोविड-19 से मरनेवालों की संख्या बढ़ कर 109 हो गयी है. राजधानी पटना में कोरोना पॉजिटिव के सबसे अधिक कुल 1485 मामले सामने आये हैं.

कोविड-19 से अररिया में 02, अरवल में 01, औरंगाबाद में 01, बेगूसराय में 04, भागलपुर में 07, भोजपुर में 03, दरभंगा में 07, गया में 03, जमुई में 01, जहानाबाद में 03, कैमूर में 02, कटिहार में 01, खगड़िया में 03, किशनगंज में 02, मधेपुरा में 01, मधुबनी में 02, मुंगेर में 01, मुजफ्फरपुर में 05, नालंदा में 05, नवादा में 03, पश्चिम चंपारण में 03, पटना में 13, पूर्वी चंपारण में 05, रोहतास में 06, समस्तीपुर में 07, सारण में 05, शिवहर में 01, सीतामढ़ी में 03, सिवान में 05, वैशाली में 04 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है.

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी अपडेट के मुताबिक, गुरुवार को शाम चार बजे तक बिहार में सक्रिय मरीजों की संख्या 4076 है. वहीं, अब तक सूबे में 9792 लोग कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक हो चुके हैं. बिहार में ठीक होनेवालों का प्रतिशत 70.05 प्रतिशत हो गया है.

मालूम हो कि बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के पिछले 24 घंटे में 704 नये मामले सामने आये. नये मामलों के सामने आने के साथ ही बिहार में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 13978 हो गयी है. राजधानी पटना में सबसे अधिक 132 मामले सामने आये.

Posted By : kaushal Kishor

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन