निफ्ट प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, आठ को एग्जाम

Updated:
विज्ञापन
निफ्ट प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, आठ को एग्जाम

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने निफ्ट प्रवेश परीक्षा-2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. परीक्षा आठ फरवरी को आयोजित की जायेगी.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने निफ्ट प्रवेश परीक्षा-2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. परीक्षा आठ फरवरी को आयोजित की जायेगी. एनटीए ने बताया कि यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित और पेपर आधारित मोड में होगी. परीक्षा देश के सात शहरों में स्थित कुल 129 परीक्षा केंद्रों पर दो शिफ्टों में होगी. बिहार में पटना और मुजफ्फरपुर में परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. इसके लिए 12 से अधिक परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. सुबह की परीक्षा नौ बजे से 11:00/12:00 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से 5:30 बजे तक आयोजित की जायेगी. यह परीक्षा विभिन्न कोर्स जैसे बैचलर ऑफ डिजाइन, बैचलर ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी, मास्टर ऑफ डिजाइन, मास्टर ऑफ फैशन मैनेजमेंट सहित अन्य पाठ्यक्रमों के लिए होगी. उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड वेबसाइट https://exams.nta.nic.in/niftee/ पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं. यदि किसी उम्मीदवार को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में परेशानी हो तो वे एनटीए हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या [email protected] पर ईमेल कर सकते हैं.

विज्ञापन
Anurag Pradhan

लेखक के बारे में

By Anurag Pradhan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन