ePaper

निफ्ट का दीक्षांत समारोह आज, ऑडिटोरियम का होगा शिलान्यास

Updated at : 10 Sep 2025 7:36 PM (IST)
विज्ञापन
निफ्ट का दीक्षांत समारोह आज, ऑडिटोरियम का होगा शिलान्यास

इसमें यूजी स्तर 2021-25 और पीजी स्तर के 2023- 25 के स्टूडेंट्स को दीक्षांत समारोह में डिग्री दी जायेगी.

विज्ञापन

-यूजी 2021-25 और पीजी 2023-25 के करीब 200 स्टूडेंट्स को मिलेगी डिग्री -केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह व बिहार के उद्योग मंत्री व मुख्य सचिव रहेंगे मौजूद -विभिन्न विभागों में सबसे उत्कर्ष प्रदर्शन करने वाले छह को मिलेगा गोल्ड मेडल संवाददाता, पटना निफ्ट पटना में गुरुवार को दीक्षांत समारोह का आयोजन होगा. इसमें यूजी स्तर 2021-25 और पीजी स्तर के 2023- 25 के स्टूडेंट्स को दीक्षांत समारोह में डिग्री दी जायेगी. कार्यक्रम का आयोजन दो बजे से अधिवेशन भवन में होगा. दीक्षांत समारोह में लगभग 200 विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की जायेगी. वहीं, विभिन्न विभाग के छह विद्यार्थियों को जिन्होंने अपने विभाग में सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया है, उन्हें गोल्ड मेडल दिया जायेगा. इसके अलावा असाधारण सेवाओं के लिए भी गोल्ड मेडल और पुरस्कार राशि दी जायेगी. कार्यक्रम में सबसे पहले निफ्ट परिसर में ऑडिटोरियम निर्माण की आधारशिला रखी जायेगी. कार्यक्रम में कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे. इनके साथ ही राज्य के उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा सम्मानित अतिथि व मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत विशेष अतिथि के तौर पर कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसी के साथ संस्थान में 10 सालों के लंबे इंतजार के बाद अपने ऑडिटोरियम के निर्माण की शुरुआत होगी. पिछले एक दशक से संस्थान को अपने बड़े आयोजनों के लिए दूसरे स्थानों पर निर्भर रहना पड़ता था. निफ्ट को 2014 में ही अपना परिसर मिला था. तब से ही ऑडिटोरियम का निर्माण कार्य नहीं हुआ था अब यह 31.96 करोड़ रुपये की लागत से पूरा होगा, जिससे लगभग 800 छात्र- छात्राओं को लाभ मिलेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANURAG PRADHAN

लेखक के बारे में

By ANURAG PRADHAN

ANURAG PRADHAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन