मुख्यमंत्री से मिले रूपौली के नवनिर्वाचित विधायक
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 22 Jul 2024 1:47 AM
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनके पटना स्थित एक अणे मार्ग स्थित आवास पर रविवार को रूपौली से नवनिर्वाचित विधायक शंकर सिंह ने अपनी पत्नी के साथ मुलाकात की.
संवाददाता, पटना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनके पटना स्थित एक अणे मार्ग स्थित आवास पर रविवार को रूपौली से नवनिर्वाचित विधायक शंकर सिंह ने अपनी पत्नी के साथ मुलाकात की. इस दौरान मुख्यमंत्री ने उनका हालचाल जाना. इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, विधान पार्षद संजय सिंह और जदयू के वरिष्ठ नेता छोटू सिंह मौजूद रहे. गौरतलब है कि इससे पहले पटना पहुंचने पर रविवार को ही पत्रकारों से बातचीत में विधायक शंकर सिंह ने साल 2005 से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा किये जा रहे विकास कार्यों की तारीफ की.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










