बॉयोफ्यूल्स निवेश को नयी नीति से बढ़ावा

बिहार सरकार ने नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता बढ़ाने के लिए बिहार बॉयोफ्यूल्स उत्पादन प्रोत्साहन नीति, 2023 में संशोधन करते हुए इसका नया प्रारूप अधिसूचित किया है.
पटना. बिहार सरकार ने नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता बढ़ाने के लिए बिहार बॉयोफ्यूल्स उत्पादन प्रोत्साहन नीति, 2023 में संशोधन करते हुए इसका नया प्रारूप अधिसूचित किया है. इसके तहत बॉयोफ्यूल्स क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देने के लिए कई अहम कदम उठाये गये हैं. हालांकि, 31 मार्च, 2027 तक स्टेज-वन क्लीयरेंस और 31 मार्च, 2028 तक वित्तीय मंजूरी के लिए आवेदन करने वाली सभी इकाइयां पात्र मानी जायेंगी़ नयी बिहार बॉयोफ्यूल्स उत्पादन प्रोत्साहन (संशोधन) नीति के तहत निजी कंपनियों और तेल विपणन कंपनियों द्वारा स्थापित कम्प्रेस्ड बॉयोगैस इकाइयों के लिए सिंगल विंडो क्लीयरेंस पोर्टल पर स्टेज-वन क्लीयरेंस की अंतिम तिथि 31 मार्च, 2027 कर दी गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




