15 से पहले सभी स्कूलों की दीवार पर अंकित करना होगा मिड डे मील का नया मेन्यू

Updated at : 07 Feb 2025 8:22 PM (IST)
विज्ञापन
15 से पहले सभी स्कूलों की दीवार पर अंकित करना होगा मिड डे मील का नया मेन्यू

स्कूली बच्चों को दिये जाने वाले मध्याह्न भोजन के मेन्यू में बदलाव किये जाने के बाद जिला शिक्षा कार्यालय ने सभी प्रखंड शिक्षा विभाग और स्कूल के प्रधान को दिशा-निर्देश जारी किया है

विज्ञापन

-15 फरवरी से नये मेनू के अनुसार स्वाद चखेंगे स्कूली बच्चे

संवाददाता, पटना

मध्याह्न भोजन योजना निदेशालय द्वारा स्कूली बच्चों को दिये जाने वाले मध्याह्न भोजन के मेन्यू में बदलाव किये जाने के बाद जिला शिक्षा कार्यालय ने सभी प्रखंड शिक्षा विभाग और स्कूल के प्रधान को दिशा-निर्देश जारी किया है. जिला शिक्षा कार्यालय ने कहा है कि 15 फरवरी से पहले प्राथमिक व मध्य विद्यालय की दीवारों पर नये मेन्यू का लेखन करना सुनिश्चित करेंगे. 15 फरवरी से ही बच्चों को नये मेनू के अनुसार मध्याह्न भोजन दिया जायेगा. सोमवार से शनिवार तक के मेनू में बदलाव किया गया है. नये मेनू में बच्चों को पौष्टिक भोजन देने पर जोर दिया गया है. बच्चों को दिये जाने वाले भोजन में हरी सब्जी का मात्रा बढ़ाने का निर्देश दिया गया है. जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि 15 फरवरी से नये मेन्यू के अनुसार बच्चों को मध्याह्न भोजन दिया जायेगा. इसमें अगर किसी तरह की शिकायत मिली, तो स्कूल के प्रधान पर कार्रवाई की जायेगी. मेन्यू को स्कूल की दीवार अंकित करना है, ताकि अभिभावक और ग्रामीणों को यह पता चले कि बच्चे प्रतिदिन क्या भोजन कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि मध्याह्न भोजन की रिपोर्ट प्रतिदिन जिला शिक्षा कार्यालय को देनी होगी. उस रिपोर्ट में स्कूल के प्रधान के अलावा स्कूल के सभी शिक्षक अनिवार्य रूप से हस्ताक्षर करेंगे. जो शिक्षक रिपोर्ट पर हस्ताक्षर नहीं करेंगे उनको अनुपस्थित माना जायेगा.

सोमवार से शनिवार का तक मेन्यू

सोमवार : चावल, मिश्रित दाल तड़का हरी सब्जी युक्त

मंगलवार : चावल, सोयाबीन- आलू की सब्जी

बुधवार : चावल, लाल चना का छोला आलू के साथ

गुरुवार : चावल, मिश्रित दाल तड़का हरी सब्जी युक्त

शुक्रवार : चावल, लाल चना का छोला आलू युक्त, उबला अंडा, अंडा नहीं खाने वाले को मौसमी फल

शनिवार : खिचड़ी हरी सब्जी युक्त और चोखा

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन