ePaper

New Four Lane In Bihar: बिहार में ये विदेशी कंपनी बनाएगी पटना-सासाराम फोर लेन, इन जिलों के बीच बढ़ेगी कनेक्टिविटी

Updated at : 21 Sep 2025 8:34 AM (IST)
विज्ञापन
New Four Lane In Bihar foreign company build Patna-Sasaram four lane increasing connectivity

सांकेतिक तस्वीर

New Four Lane In Bihar: बिहार में पटना-सासाराम फोर लेन हाइवे का निर्माण ओमान की गल्फर इंजीनियरिंग एंड कंस्ट्रक्शन कंपनी करेगी. यह राज्य का दूसरा एक्सेस कंट्रोल्ड नेशनल हाइवे होगा. इसके बनने से पटना से सासाराम के बीच 4 घंटे में सफर पूरा किया जा सकेगा.

विज्ञापन

New Four Lane In Bihar: बिहार के दूसरे एक्सेस कंट्रोल्ड नेशनल हाइवे के निर्माण का काम जल्द ही शुरू होने वाला है. ओमान की गल्फर इंजीनियरिंग एंड कंस्ट्रक्शन कंपनी को निर्माण कार्य की जिम्मेदारी दी गई है. एजेंसी की तरफ से सिर्फ फाइनेंशियल क्लोजर रिपोर्ट दिखाना है. इसके बाद एक से दो महीने में ही फोर लेन निर्माण का काम शुरू कर दिया जा सकेगा. दरअसल, इसकी लंबाई करीब 120 किलोमीटर की होगी.

पटना से सासाराम 4 घंटे में पहुंच सकेंगे

बिहार के इस दूसरे एक्सेस कंट्रोल्ड नेशनल हाइवे के बनने से पटना से सासाराम के बीच की दूसरी सिर्फ 4 घंटे में ही पूरी की जा सकेगी. इस पूरे प्रोजेक्ट को दो फेज में पूरा किया जायेगा. पहले फेज की बात करें तो, पटना से भोजपुर तक करीब 46 किलोमीटर लंबा नेशनल हाइवे बनाया जायेगा. जबकि दूसरे फेज में आरा से सासाराम तक करीब 74 किलोमीटर लंबा नेशनल हाइवे बनाया जायेगा.

शाहाबाद के शहरों तक जाना आसान

फोर लेन का निर्माण कार्य पूरा होने से पटना से सासाराम के अलावा शाहाबाद के आस-पास के शहरों तक पहुंचना भी आसान हो जायेगा. अरवल जिले में जाने के लिए इसका इस्तेमाल होगा. साथ ही जीटी रोड से कनेक्टिविटी से पटना से बनारस और इससे आगे जाना भी आसान हो सकेगा. फिलहाल, सासाराम से पटना के बीच सफर एसएच-2 और एसएच- 81 से किया जा रहा है.

2028 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य

एक्सेस कंट्रोल्ड नेशनल हाइवे बनने से लोगों को सहूलियत तो मिलेगी. साथ में खर्च और समय भी घट जायेगा. इस हाइवे पर किसी सीमित जगह से ही एंट्री और एग्जिट होगा. साथ ही दुर्घटनाएं होने की भी संभावना कम रहेगी. इस फोर लेन का निर्माण 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है.

इन 5 जिलों के बीच बढ़ेगी कनेक्टिविटी

जानकारी के मुताबिक, यह ग्रीनफील्ड हाइवे एनएच-19, एनएच-319, एनएच-922, एनएच-131जी और एनएच-120 से होकर गुजरेगी. यह प्रोजेक्ट बिहार स्टेट हाइवे की एसएच-12, एसएच-102, एसएच-2 और एसएच-81 को भी जोड़ेगा. इस फोर लेन के बनने से पटना, भोजपुर, अरवल, रोहतास और सासाराम जिले के लोगों को फायदा हो सकेगा और इन जिलों के बीच कनेक्टिविटी भी बढ़ेगी. साथ ही पटना-भोजपुर-सासाराम कॉरिडोर बनने से पीरो, नौबतपुर, अरवल, सहार, हसन बाजार, संझौली और नोखा के लोगों को राहत मिलेगी.

Also Read: Bihar Train News: बिहार के इस जिले के लिए दिल्ली से चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानिए रूट और टाइमिंग

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

डिजिटल जर्नलिज्म में 3 साल का अनुभव. डिजिटल मीडिया से जुड़े टूल्स और टेकनिक को सीखने की लगन है. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं. बिहार की राजनीति और देश-दुनिया की घटनाओं में रुचि रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन