गया, मुजफ्फरपुर, भागलपुर और दरभंगा में भी बनेंगे रिंग रोड, शेरघाटी और अरवल समेत आठ जगह नये बाइपास

Updated at : 18 Mar 2022 4:58 PM (IST)
विज्ञापन
गया, मुजफ्फरपुर, भागलपुर और दरभंगा में भी बनेंगे रिंग रोड, शेरघाटी और अरवल समेत आठ जगह नये बाइपास

रिंग रोड के लिए चार शहरों के डीएम से जमीन अधिग्रहण का प्रस्ताव भेजने के लिए कहा गया है. प्रस्ताव आने के बाद इनके निर्माण से संबंधित प्रक्रिया नये वित्तीय वर्ष में शुरू हो जायेगी.

विज्ञापन

राज्य के पांच शहरों में रिंग रोड बनाये जायेंगे. इसके लिए पटना के अलावा गया, मुजफ्फरपुर, भागलपुर और दरभंगा शहर का चयन किया गया है. आठ शहरों में बाइपास का निर्माण होगा. वही, भारतमाला परियोजना फेज-2 के तहत चार एक्सप्रेस -वे बिहार से होकर गुजरेंगे. विधानसभा में पथ निर्माण विभाग के मंत्री नितिन नवीन ने गुरुवार को इसकी घोषणा की. सदन में मंत्री ने 5819.02 करोड़ रुपये का बजट पेश किया. विपक्ष के हंगामा व वॉकआउट के बाद यह ध्वनिमत से पास हो गया.

मंत्री ने नये वित्तीय वर्ष 2022-23 के दौरान राज्य में सुलभ संपर्कता प्रदान करने के लिए शुरू की जाने वाली परियोजनाओं के बारे में जानकारी दी. उन्होने बताया कि रिंग रोड के लिए चार शहरों के डीएम से जमीन अधिग्रहण का प्रस्ताव भेजने के लिए कहा गया है. प्रस्ताव आने के बाद इनके निर्माण से संबंधित प्रक्रिया नये वित्तीय वर्ष में शुरू हो जायेगी.

चार एक्सप्रेस-वे से जुड़ेगा बिहार

  • गोरखपुर-सिलीगुड़ी ग्रीनफील्ड एक्सप्रस-वे छह लेन की सड़क कुल लंबाई 519 किमी. बिहार में इसकी 416 किमी लंबाई होगी. इसकी लागत 29 हजार रुपये होगी. यह कोलकाता तक जाने के लिए एक विशेष एक्सप्रेस-वे होगा.

  • वराणसी-कोलकाता ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे छह लेन होगा. इसकी लागत 19 हजार करोड़ रुपये होगी. कुल लंबाई 686 किमी होगी. यह बिहार में कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद और गया से गुजरेगा. इसमे गया के आमस से दरभंगा तक 200 किमी का मार्ग भी जुड़ेगा.

  • रक्सौल-हल्दिया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे की लागत 20 हजार करोड़ होगा. यह सड़क 680 किमी छह लेन होगी. यह रक्सौल, पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, हाजीपुर, और बांका से गुजरेगी. व्यापारिक दृष्टिकोण से यह सड.क बेहद महत्वपूर्ण है.

  • पटना, आरा और सासाराम ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे 110 किमी लंबी चार लेन की सड़क बनेगी. इसे आरा रिंग रोड से जोड़ने के लिए 318 करोड़ से 12 किमी का कनेक्टिंग रोड बनेगा.

Also Read: बिहार के विधायकों को एक साथ द कश्मीर फाइल्स दिखाने की तैयारी, पटना के हॉल में अगले तीन दिन तक सीटें फुल
यहां बनेगा बाइपास

जाम की समस्या को देखते हुए आठ जिलों में बाइपास बनाने की योजना है. इनमें अरवल जिले में कुर्था बाइपास, गोपालगंज में कटैया, वैशाली में हाजीपुर के पास रामाशीष चौक से दिघी बाइपास, गया में शेरघाटी बाजार, नालंदा में अरौत से कोरनामा, पटना में एनएच-30 से बिग्रहपुर होते हुएकरबिगहिया कृषि फॉर्म होते हुए बाइपास, कटिहार में एनएच-81 से एनएच-31 और दरभंगा जिले में जरिसो चौक से विशुनपुर-बेनीपुर भाया बरमाझा पोखर बाइपास शामिल है. इन सभी 39.49 किमी लंबे बाइपास के निर्माण पर 143.12 करोड़ रुपये का खर्च आयेगा.

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन