नीट : थर्ड राउंड में शामिल स्टूडेंट्स को एक नवंबर तक लेना होगा एडमिशन
Author Anurag pradhan
Updated:
विज्ञापन

मेडिकल काउंसेलिंग कमेटी (एमसीसी) की ओर से नीट यूजी काउंसेलिंग के तीसरे राउंड के फाइनल सीट अलॉटमेंट के बाद शुक्रवार से एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो गयी.
विज्ञापन
संवाददाता, पटना
मेडिकल काउंसेलिंग कमेटी (एमसीसी) की ओर से नीट यूजी काउंसेलिंग के तीसरे राउंड के फाइनल सीट अलॉटमेंट के बाद शुक्रवार से एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो गयी. वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर अपना अलॉटेड लेटर डाउनलोड कर सकते हैं. स्टूडेंट्स एक नवंबर तक एडमिशन ले सकते हैं. संस्थानों द्वारा शामिल उम्मीदवारों के डेटा का सत्यापन दो से तीन नवंबर तक होगा. शुरुआती कार्यक्रम के अनुसार, एमसीसी को नीट यूजी थर्ड राउंड का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट आठ अक्तूबर को जारी करना था, लेकिन बाद में 11,647 नयी एमबीबीएस सीटें जोड़े जाने के कारण शेड्यूल में बदलाव किया गया. यह देरी इसलिए की गयी ताकि नयी सीटों का निष्पक्ष वितरण सुनिश्चित किया जा सके.स्ट्रे वैकेंसी राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन चार नवंबर से
नीट यूजी स्ट्रे वैकेंसी राउंड चार नवंबर से शुरू होगा. सीट मैट्रिक्स का सत्यापन चार नवंबर को होगा. रिक्त सीटों पर एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन चार से नौ नवंबर तक होगा. च्वाइस फिलिंग व लॉकिंग पांच से नौ नवंबर तक कर सकते हैं. सीट अलॉटमेंट की प्रोसेसिंग 10 से 11 नवंबर को होगी. आवंटन रिजल्ट 12 नवंबर को जारी किया जायेगा. एडमिशन 13 से 20 नवंबर तक ले सकते हैं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










