पुलिस जीप उड़ाने वाला नक्सली गया में गिरफ्तार, बारूदी सुरंग विस्फोट में सुरक्षा बल के कई जवान हो गये थे शहीद
छापेमारी अभियान
Naxalite: गया जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र डुमरिया में नक्सली संगठन भाकपा-माओवादियों ने 12 वर्ष पूर्व बारूदी सुरंग विस्फोट कर पुलिस जीप को उड़ा दिया था. इस मामले में कुख्यात नक्सली राजेश यादव को जिला पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार किया गया है.
Naxalite: गया जिले के डुमरिया में 12 वर्ष पूर्व नक्सलियों ने बारुदी सुरंग लगाकर पुलिस वाहन को उड़ा दिया था. इस बारुदी सुरंग में कई सीआरपीएफ के जवान शहीद हो गये थे. इस कांड में राजेश यादव आरोपित था और घटना के बाद से राजेश यादव फरार चल रहा था. इस मामले में पूर्व में 10 नक्सलियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. इस संबंध में इमामगंज एसडीपीओ अमित कुमार ने बताया कि जिला पुलिस एवं एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में 12 वर्षों से फरार नक्सली राजेश यादव को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि रविवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कई कांडों में वांछित फरार नक्सली राजेश यादव मैगरा थाना क्षेत्र के बागपुर गांव में आया हुआ है.
विस्फोट में सुरक्षा बल के कई जवान हो गये थे शहीद व कई जख्मी
इस सूचना पर गया वरीय पुलिस पदाधिकारी को अवगत करा सत्यापन व आवश्यक कार्रवाई के लिए डुमरिया थानाध्यक्ष, मैगरा थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी और एसटीएफ के साथ टीम का गठन किया गया. बागपुर व मांडर गांव के पास पुलिस गयी, तो एक व्यक्ति पुलिस बल को देखकर भागने का प्रयास किया. उसे सशस्त्र बल के सहयोग से दौड़ाकर पकड़ लिया गया. पकड़ाये व्यक्ति की पहचान मैगरा थाना क्षेत्र के बागपुर निवासी राजेश यादव के रूप में हुई.
घटना में संलिप्तता स्वीकारी
एसडीपीओ ने बताया कि साल 2012 में हथियारों से लैस 15-20 की संख्या में रहे नक्सलियों ने डुमरिया थाना क्षेत्र में पुलिस गश्ती दल पर हमला कर बिहार पुलिस वाहन को बारूदी सुरंग विस्फोट कर उड़ा दिया था. इस हमले में कई जवान शहीद हो गये थे और कई घायल हुए थे. इस घटना में गिरफ्तार नक्सली राजेश यादव ने अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. पुलिस आगे की करवाई कर रही है.
Also Read: पटना-वाया और मोतिहारी-गोरखपुर के लिए इस दिन से दौड़ेगी वंदे भारत ट्रेन, रेलवे ने तय कर दी तिथि
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










