ePaper

National Teacher Award 2020: बिहार के दो शिक्षकों को मिलेगा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार, जारी की गई सूचि

Updated at : 22 Aug 2020 8:47 AM (IST)
विज्ञापन
National Teacher Award 2020: बिहार के दो शिक्षकों को मिलेगा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार, जारी की गई सूचि

National Teacher Award 2020 पटना. बिहार के दो शिक्षकों को वर्ष 2020 का राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान दिया जायेगा़ सारण जिले के मिडिल स्कूल चैनपुर भेंसवारा के प्रधान शिक्षक अखिलेश्वर पाठक को शिक्षक सम्मान की मुख्य सूची में स्थान दिया गया है़.विशेष श्रेणी में इस सम्मान के लिए बिहार के संत कुमार सहनी का चयन हुआ है़.

विज्ञापन

पटना. बिहार के दो शिक्षकों को वर्ष 2020 का राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान दिया जायेगा़ सारण जिले के मिडिल स्कूल चैनपुर भेंसवारा के प्रधान शिक्षक अखिलेश्वर पाठक को शिक्षक सम्मान की मुख्य सूची में स्थान दिया गया है़.विशेष श्रेणी में इस सम्मान के लिए बिहार के संत कुमार सहनी का चयन हुआ है़.

सहनी हाइस्कूल कमरली बिरपुर जिला बेगूसराय में प्रधान शिक्षक हैं. शिक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान के लिए चयनित 47 शिक्षकों की की सूची जारी की है़. चयनित सभी शिक्षकों को इमेल पर चयन होन की जानकारी दे दी गयी है़ . जानकारी हो कि प्रदेश से कुछ छह शिक्षकों के नाम राष्ट्रीय चयन समिति के समक्ष भेजे गये थे़. पूरे देश के राज्यों केंद्र शासित प्रदेशों और विशेष क्षेत्रों से इस सम्मान के लिए 153 शिक्षकों का चयन किया किया गया था़.

संभवत: इन शिक्षकों को सम्मान शिक्षक दिवस पर दिये जायेंगे़ . उल्लेखनीय है कि अवार्ड की स्वतंत्र राष्ट्रीय चयन समिति ने राज्यों से शिक्षकों का चयन साक्षात्कार आदि के जरिये वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये किया था़.

Posted by : Thakur Shaktilochan Shandilya

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन