पटना सिटी में कारोबारी की हत्या, अपराधियों ने संतोष होटल के मालिक को मारी गोली

Updated at : 05 Mar 2025 11:21 PM (IST)
विज्ञापन
Murder in Patna

Murder in Patna

Murder in Patna: इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है. घटना पटना सिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र के नगला मोड़ की है.

विज्ञापन

Murder in Patna: पटना. बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है. इस बार बदमाशों ने पटना सिटी में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है. पटना सिटी के होटल कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है. घटना पटना सिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र के नगला मोड़ की है. जहां बदमाशों ने अपराधियों ने संतोष होटल के मालिक को गोली मारकर हत्या कर दी है.

जांच में जुटी पुलिस

इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मौके पर पहुंची पुलिस परिजनों से घटना की जानकारी ले रही है. होटल मालिक की हत्या के पीछे के कारणों का पता नहीं चल सका है. पुलिस घटना के कारणों का पता लगा रही है. इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. अब तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है.

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन