ePaper

Murder In Bihar: कुत्ते नोंच रहे थे नरकंकाल, बोरे में भरकर गड्ढे में फेंका मिला महिला का शव

Updated at : 29 Jun 2025 10:27 AM (IST)
विज्ञापन
bihar

सांकेतिक तस्वीर

Murder In Bihar: खगड़िया में एक महिला का नरकंकाल मिला है. शव को टुकड़ों में काटकर बोरे में भरकर गड्ढे में फेंका गया था. शव से हड्डी निकालकर कुत्ते नोंच रहे थे. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. पढे़ं पूरी खबर…

विज्ञापन

Murder In Bihar: बिहार के खगड़िया से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक गड्ढे से बोरे में बंद महिला का नरकंकाल मिला है. एक कुत्ता उस बोरे से हड्डियों को निकालकर नोच-नोचकर खा रहा था. जिससे पास में काम कर रहे किसान को शक हुआ. पूरी घटना जिले के मड़ैया सहायक थानाक्षेत्र के बहरखाल बहियार की है.

साड़ी में लपेटकर बोरी में भरकर फेंका था शव

किसानों ने जब पानी में बोरे को तैरते और कुत्ते को हड्डी चबाते देखा तो शक हुआ. इसके बाद उनलोगों ने तत्काल इसकी सूचना मड़ैया पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बोरे को बाहर गड्ढे से बाहर निकलवाया. पुलिस का मानना है कि शव को गड्ढे में फेंकने से पहले टुकड़ों में काटा गया था. इन टुकड़ों को साड़ी में लपेटकर और लगभग 20 ईंटें बांधकर डुबोया गया था. शव को जल्दी गलाने के लिए चूना भी डाला गया था, जिससे यह पता चलता है कि हत्यारों ने सबूत मिटाने की कोशिश की है.

ऑनर किलिंग का मामला

मामले को लेकर मड़ैया थानाध्यक्ष मोहम्मद फिरदौस ने बताया कि पहली नजर में मामला ऑनर किलिंग का प्रतीत हो रहा है. पुलिस ने आसपास के सभी थाना क्षेत्रों से हाल ही में लापता हुए व्यक्तियों के बारे में जानकारी देने की मांग की है ताकि शव की पहचान हो सके.

जांच में जुटी FSL की टीम

सूचना के बाद मौके पर पहुंची FSL की टीम ने सभी नरकंकाल को अपने कब्जे में ले लिया है. अब शव के टुकड़े को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा. वहीं गोगरी एसडीपीओ रमेश कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन की है.

ALSO READ: भतीजे के साथ ‘हनीमून’ पर जाने को लेकर क्या बोली महिला? 8 दिन पहले पति के सामने रचाई थी शादी

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन