Multi Model Hub: सीएम नीतीश ने किया मल्टी मॉडल हब का उद्घाटन, मीडिया के सामने क्या बोले ?   

Published by : Preeti Dayal Updated At : 17 May 2025 12:51 PM

विज्ञापन

Multi Model Hub: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज राजधानी पटना में मल्टी मॉडल हब और पहले स्मार्ट टनल का उद्घाटन कर दिया. इसके शुरू हो जाने से अब पटना जंक्शन के आस-पास लगने वाले जाम से लोगों को निजात मिलेगी. वहीं, उद्घाटन के बाद सीएम नीतीश ने मीडियाकर्मियों के सामने बड़ा बयान भी दिया.

विज्ञापन

Multi Model Hub: पटनावासियों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज बेहद खास तोहफा दिया. सीएम नीतीश की ओर से पटना में मल्टी मॉडल हब और पहले स्मार्ट टनल का उद्घाटन कर दिया गया. इसके शुरू हो जाने से अब पटना जंक्शन के आस-पास लगने वाले जाम से लोगों को निजात मिलेगी. 

उद्घाटन के बाद क्या बोले सीएम नीतीश ?

बता दें कि, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खास तोहफा पटनावासियों को देने के बाद कहा कि, यह बहुत ही खुशी की बात है. पहले कहां ये सब था, ये तो सब बनवाए थे, यहां से जाने का रास्ता, ई सब एक-एक चीज को हम देख रहे थे. सीएम नीतीश ने यह भी कहा कि, उन्होंने जल्द ही मल्टी मॉडल हब को तैयार करने का आदेश दिया था, जिसके बाद यह बनकर तैयार हो गया. इस दौरान उन्होंने डीएम डॉ. चंद्रशेखर को आदेश दिया कि, वह मीडियाकर्मियों को इसको अच्छी तरह से दिखाएं कि कितना अच्छे तरीके से बनकर तैयार हुआ है. 

लोगों को मिलेगी बड़ी सहूलियत

वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा आज उद्घाटन तो कर दिया लेकिन आम लोगों के लिए इसकी शुरूआत 18 मई से होगी. बता दें कि, जीपीओ गोलंबर से पटना जंक्शन गोलंबर और न्यू मार्केट एरिया में गाड़ियां रेंगती रहती हैं. यहां तक कि, पटना जंक्शन पर गाड़ियों की पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था भी अब तक नहीं थी. अब तक सिर्फ जीपीओ गोलंबर के पास ही ऑटो और बस स्टैंड था. कुल मिलाकर देखा जाए तो, लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. तो वहीं, अब उद्घाटन के बाद पटना जंक्शन से खुलने वाले बसों को यही पार्क किया जाएगा. लोगों को जाम की समस्या से भी मुक्ति मिलेगी.

Also Read: Bihar Politics लालू यादव का शासनकाल ‘जंगलराज’ नहीं, गरीबों के लिए ‘मंगलराज’ था, पढ़िए मुकेश सहनी ने ऐसा क्यों कहा?

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन