ePaper

मुकेश सहनी ने पिता की हत्या पर दी प्रतिक्रिया, कहा- निषाद समाज के लिए यह दिन 'काला दिवस' के रूप में जाना जाएगा

Updated at : 16 Jul 2024 6:21 PM (IST)
विज्ञापन
मुकेश सहनी ने पिता की हत्या पर दी प्रतिक्रिया, कहा-   निषाद समाज के लिए यह दिन 'काला दिवस' के रूप में जाना जाएगा

पिता जीतन सहनी की हत्या के बाद वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी मंगलवार को पूरे परिवार के साथ पटना पहुंचे. जहां अपने पिता के खोने का दुख उनके चेहरे पर स्पष्ट नजर आया.

विज्ञापन

Mukesh Sahani Father Murder : पिता जीतन सहनी की हत्या के बाद वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी मंगलवार को पूरे परिवार के साथ पटना पहुंचे. जहां अपने पिता के खोने का दुख उनके चेहरे पर स्पष्ट नजर आया. इस दौरान मुकेश साहनी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि गृह मंत्री अमित शाह,  राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव से फोन पर बात हुई है. सभी लोगों ने कहा है कि हम आपके साथ हैं, पूरे घटनाक्रम पर हमारी नजर बनी हुई है मामले की जांच हो रही है और किसी भी दोषी को छोड़ा नहीं जाएगा.मुकेश सहनी दरभंगा के लिए रवाना हो गए हैं.

सीएम ने मुकेश सहनी से की बात

मुकेश सहनी ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया की, मुझे सूचना मिली है. मैं बाहर था. मुख्यमंत्री नीतीश कुमारसे फ़ोन पर बात हुई है. उन्होंने खुद घटना पर संज्ञान लिया लिया है. सभी ने कहा है कि हम आपके साथ हैं. सरकार ने आश्वासन दिया है कि दोषी कोई भी हो, उन्हें जल्द से जल्द गिरफ़्तार किया जाएगा और कार्रवाई होगी. सहनी ने कहा कि देश के लगभग सभी नेताओं ने हमसे फोन पर बातचीत की है.

सोशल मीडिया पर साझा किया अपना दर्द

इसके अलावा मुकेश सहनी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि मेरे पिता जी की बेरहमी से अपराधियों ने हत्या कर दी है. पिताजी को इतनी क्रूरता से मारा गया कि शब्दों में बयां करना मुश्किल है. उनका खून हमारे घर की दीवारों पर लगा हुआ है. यह घटना हमारे पूरे परिवार के लिए अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और असहनीय है. हमारी आत्मा रो रही है.

शाम 7 बजे होगा दाह संस्कार

सहनी ने कहा कि निषाद समाज के लिए यह दिन ‘काला दिवस’ के रूप में जाना जाएगा, लेकिन यह हमें डरा नहीं सकता. हम बिहार सरकार से आग्रह करते हैं कि वह जल्द से जल्द इस घटना की जांच कर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने का काम करे. उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार शाम 7 बजे दरभंगा जिले के सुपौल बिरौल बाजार में दाह संस्कार कार्यक्रम होगा.

विज्ञापन
Anshuman Parashar

लेखक के बारे में

By Anshuman Parashar

अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन