टीवी देखने पर मां ने डांटा, तो बेटी ने लगा ली फांसी, मौत
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 05 May 2020 11:13 PM
बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के राजापुर पेट्रोल पंप देवी स्थान के पास रहने वाले जितेंद्र चौधरी की छोटी बेटी अंजली कुमारी (17 वर्ष) ने फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया.
पटना : बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के राजापुर पेट्रोल पंप देवी स्थान के पास रहने वाले जितेंद्र चौधरी की छोटी बेटी अंजली कुमारी (17 वर्ष) ने फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया. अंजली के पिता जितेंद्र चौधरी ने पीएमसीएच में पीओपी प्रभारी को दिये अपने बयान में कहा कि अंजली दिन भर टीवी देखती रहती थी. इस पर नाराज होकर उसकी मां ने तीन मई की सुबह 11 बजे उसे डांटा और पढ़ने को कहा. तभी से अंजली अपने मां से बात नहीं कर रही थी. रविवार को अंजली की मां इतवारी व्रत कर रही थी.
दिन में दो बजे मैं और मेरी पत्नी गंगा स्नान को चले गये. एक घंटे बाद जब वापस आये, तो अंजली का कमरा बंद था और काफी आवाज लगाने पर भी दरवाजा नहीं खोल रही थी. अंजली के पिता का कहना है कि किसी तरह से दरवाजा खोला गया, तो देखा कि छत में लगे हुक में दुपट्टा बांध कर अंजली लटकी हुई है. उसे तत्काल नीचे उतारा गया और पीएमसीएच में भर्ती कराया गया. जहां, मंगलवार की सुबह अंजली की मौत हो गयी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










