एक दर्जन लोगों को बंदर ने काटा , आतंक से ग्रामीण सहमे
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 03 Jun 2024 12:52 AM
मसौढ़ी. धनरूआ थाना के अतरपुरा गांव में बीते दो दिनों से एक बंदर के आतंक से पूरे गांव के ग्रामीण परेशान हैं.
मसौढ़ी. धनरूआ थाना के अतरपुरा गांव में बीते दो दिनों से एक बंदर के आतंक से पूरे गांव के ग्रामीण परेशान हैं. बताया जाता है कि बंदर ने अब तक एक दर्जन लोगों पर हमला कर उन्हें काट लिया है. बंदर के हमले में जख्मी महिलाएं और गांव-गांव के बच्चे भी शामिल हैं. इसे लेकर स्थानीय पंचायत की मुखिया सविता देवी ने उक्त घटना की सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी है लेकिन अब तक वन विभाग की कोई भी टीम मौके पर नहीं पहुंची है. ग्रामीण बताते हैं कि उक्त बंदर रात में भी उनके घरों में घुस जाता है और सोते अवस्था में लोगों को काट लेता है. ऐसे में ग्रामीण रतजग्गा कर रहे है. बंदर के काटने से जख्मी लोगों में गांव की पार्वती, मिस्टी कुमारी, मरियम खातून, पार्वती देवी, छोटन खान, राजेश बिंद, सोनम कुमारी आदि शामिल है. सभी घायलों को धनरूआ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करा इलाज कराया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










