सीबीएसइ : डिजिलॉकर में मिलेगा माइग्रेशन सर्टिफिकेट, आवश्यकता होने पर मिलेगी हार्ड कॉपी

Author Amber md
Updated:
विज्ञापन
सीबीएसइ : डिजिलॉकर में मिलेगा माइग्रेशन सर्टिफिकेट, आवश्यकता होने पर मिलेगी हार्ड कॉपी

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसइ) ने विद्यार्थियों की सहूलियत के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसइ) ने विद्यार्थियों की सहूलियत के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है. 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को माइग्रेशन सर्टिफिकेट के लिए अब अलग से आवेदन करने की आवश्यकता नहीं होगी. बोर्ड की ओर से माइग्रेशन सर्टिफिकेट सीधे डिजिलॉकर पर उपलब्ध करा दिया जायेगा. सीबीएसइ के सिटी को-ऑर्डिनेटर एसी झा ने बताया कि 2026 से बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को माइग्रेशन सर्टिफिकेट की हार्ड कॉपी आवश्यकता पड़ने पर ही दी जायेगी. इससे पहले बोर्ड की ओर से 10वीं-12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन रिजल्ट के बाद मार्कशीट जारी की जाती थी. इसके साथ ही माइग्रेशन सर्टिफिकेट भी जारी किया जाता है.

रिजल्ट जारी होने के बाद ही अपलोड कर दिया जायेगा माइग्रेशन सर्टिफिकेट

बोर्ड की ओर से रिजल्ट जारी होने के तुरंत बाद ही विद्यार्थियों की माइग्रेशन सर्टिफिकेट की सॉफ्ट कॉपी डिजिलॉकर अकाउंट में अपलोड कर दी जायेगी. पहले विद्यार्थियों को इसके लिए अलग से आवेदन करना पड़ता था, लेकिन अब यह प्रक्रिया पूरी तरह ऑटोमेटिक होगी. अगर किसी छात्र को किसी कारण से सर्टिफिकेट की हार्ड कॉपी की आवश्यकता होती है तो इसके लिए वे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए बोर्ड की वेबसाइट cbseit.in/cbse/web/dads/ पर जाकर आवेदन करना होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Amber Md

लेखक के बारे में

By Amber Md

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन