अंतरराष्ट्रीय पितृपक्ष मेले की तैयारी को लेकर एसडीओ ने की बैठक, दिये निर्देश

Updated:
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय पितृपक्ष मेले की तैयारी को लेकर एसडीओ ने की बैठक, दिये निर्देश

patna news: मसौढ़ी. 6 सितंबर से शुरू होकर 21 सितंबर तक पुनपुन नगर मुख्यालय स्थित पुनपुन नदी घाट पर चलने वाले अंतर्राष्ट्रीय पितृपक्ष मेले की तैयारी को लेकर गुरुवार को एसडीओ अभिषेक कुमार ने समीक्षा बैठक की.

विज्ञापन

मसौढ़ी. 6 सितंबर से शुरू होकर 21 सितंबर तक पुनपुन नगर मुख्यालय स्थित पुनपुन नदी घाट पर चलने वाले अंतर्राष्ट्रीय पितृपक्ष मेले की तैयारी को लेकर गुरुवार को एसडीओ अभिषेक कुमार ने समीक्षा बैठक की. अध्यक्षता एसडीओ ने की. बैठक में एसडीपीओ-2 कन्हैया कुमार सिंह व डीसीएलआर कोमल किरण के अलावा संबंधित विभागों के पदाधिकारी थे. इस अवसर पर एसडीओ ने पदाधिकारियों से कार्यों को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया. इस बार मेले में श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए पुनपुन नदी पर बन रहा सस्पेंशन ब्रिज आकर्षण का केन्द्र होगा. बता दें कि सस्पेंशन ब्रिज की लंबाई 320 मीटर और चौड़ाई 11.5 मीटर है. यह सूबे का पहला लाइट व्हीकल केबल सस्पेंशन ब्रिज है, जो ऋषिकेशके तर्ज पर बन रहा है. संभावना जतायी जा रही है कि मेला शुरू होने के पूर्व इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों होगा. बैठक में मेला क्षेत्र में अस्थायी टेंट, हाइमास्ट लाइट, नियंत्रण कक्ष, सीसीटीवी निगरानी, चेंजिंग रूम, चलंत शौचालय, पार्किंग, रेलवे सुविधा, नाव, एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की तैनाती आदि की चर्चा की गयी. वहीं ट्रेनों के ठहराव, स्टेशन परिसर में प्रकाश, साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में दानापुर रेल मंडल से समन्वय स्थापित करने कि बात करने या पत्राचार करने का निर्देश दिया गया. बैठक में बीडीओ मानेंद्र कुमार सिंह, सीओ ममता कुमारी, इओ रिचा प्रियदर्शिनी, मुख्य पार्षद रितेश कुमार उर्फ भुटाली, उपमुख पार्षद राजकुमार आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vipin Prakash Yadav

लेखक के बारे में

By Vipin Prakash Yadav

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन