बिहार के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन के लिए पहली बार सीटें नहीं हो रही फुल, 79 सीटें अभी भी खाली

Updated at : 05 Apr 2022 8:09 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन के लिए पहली बार सीटें नहीं हो रही फुल, 79 सीटें अभी भी खाली

बिहार के मेडिकल कॉलेजों में सेकेंड राउंड के बाद भी 79 सीटें खाली रह गयी. मॉपअप राउंड में रिक्त सीटों पर आज से शुरू होगा नामांकन, रिवाइज्ड मेरिट लिस्ट जारी कर दी गयी है.

विज्ञापन

बिहार के मेडिकल कॉलेजों में 85 प्रतिशत सीटों पर सेकेंड राउंड के बाद भी 79 सीटें खाली रही गयी हैं. इन खाली पड़ीं एमबीबीएस सीटों पर पांच अप्रैल से मॉपअप राउंड के तहत एडमिशन होगा. एडमिशन के लिए बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (बीसीइसीइबी) ने सोमवार को रिवाइज्ड मेरिट लिस्ट जारी कर दी है.

इस बार मॉपअप राउंड में सबसे अधिक 79 सीटें खाली

अंडर ग्रेजुएट मेडिकल एडमिशन काउंसेलिंग (यूजीएमएसी) 2021 से संबंधित सभी स्टूडेंट्स को मॉपअप राउंड में उपस्थित होकर अपना एडमिशन सुनिश्चित करना होगा. इस बार मॉपअप राउंड में सबसे अधिक 79 सीटें खाली रह गयी हैं. सबसे अधिक सीटें जेकेटीएमसी एंड हॉस्पिटल मधेपुरा में 21 सीटें खाली रह गयी हैं.

पहली बार राज्य के सभी सरकारी 11 मेडिकल कॉलेजों में सीटें बच गयी

इसके साथ ही पटना मेडिकल कॉलेज में पांच, आइजीआइएमएस में सात, एनएमसी में छह, इएसआइसी मेडिकल कॉलेज बिहटा में नौ, एसकेएमसी मुजफ्फरपुर में पांच, वीआइएमएस पावापुरी में पांच, एएनएमएमसी गया में पांच, डीएमसी लहेरियासराय में दो, जीएमसी बेतिया में नौ, जेएलएनएमसी भागलपुर में पांच सीटें खाली हैं. यह पहला मौका है, जब राज्य के सभी सरकारी 11 मेडिकल कॉलेजों में मॉपअप राउंड के लिए सीटें बच गयी हैं. वहीं, पहली बार सरकारी डेंटल कॉलेज में 30 में से 25 सीटें खाली रह गयी हैं.

Also Read: बिहार विधान परिषद चुनाव: मतपेटी में बंद हुई 185 उम्मीदवारों की किस्मत, 7 अप्रैल को होगी वोटों की गिनती
1151 सीटों पर एडमिशन

राज्य के 85 प्रतिशत में एमबीबीएस और बीडीएस मिला कर 1151 सीटों पर एडमिशन होना है. इस प्रकार बीसीइसीइबी के तहत 1121 सरकारी एमबीबीएस और 30 सरकारी बीडीएस सीटों पर एडमिशन होना है. वहीं, वेटनरी कॉलेज के 51 सीटों में से 47 सीटों खाली रह गयी थी. इन खाली सीटों पर भी मॉपअप राउंड के तहत एडमिशन होगा.

बोर्ड के विशेष कार्य पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा ने कहा कि जिन अभ्यर्थियों का बीडीएस कोर्स में सीट आवंटन होता है उन्हें उसी दिन पर्षद कार्यालय में आ कर एडमिशन लेना होगा. अत: संबंधित अभ्यर्थी सभी तरह से एडमिशन के लिए तैयार होकर आएं अन्यथा एडमिशन रद्द माना जायेगा.

प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में 446 सीटें खाली

वहीं, इस बार प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में 1050 सीटों पर एडमिशन होना है. मॉपअप राउंड में प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में 446 सीटें खाली है. वहीं, प्राइवेट डेंटल कॉलेज के टोटल 240 सीटों में 130 सीटें खाली रह गयी हैं. इन खाली सीटों पर मॉपअप राउंड के तहत एडमिशन पांच से 10 अप्रैल तक होगा. स्टूडेंट्स को 12 लाख रुपये व प्राइवेट डेंटल कॉलेजों में एडमिशन लेने वालों को 50 हजार रुपये का डिमांड ड्राफ्ट बना कर लेकर जाना होगा.

POSTED BY: Thakur Shaktilochan

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन