ePaper

बिहार में किसी से गठबंधन नहीं करेंगी मायावती, इतनी सीटों पर बसपा कर रही है तैयारी

Updated at : 09 Feb 2025 7:09 AM (IST)
विज्ञापन
mayawati

mayawati

Mayawati: इस साल नवंबर में होने जा रहे बिहार विधानसभा में भी बसपा बिहार में अपने उम्मीदवार उतारेगी, लेकिन पार्टी ने पहले ही साफ कर दिया है कि वो किसी भी अन्य दलों के साथ कोई गठबंधन नहीं कर ने जा रही है.

विज्ञापन

Mayawati: पटना. मायवती की बहुजन समाज पार्टी (बसपा) बिहार में सभी 243 विधानसभा सीटों पर लड़ने का एलान किया है. साथ ही यह भी कहा है कि वह आगामी विधानसभा चुनाव में किसी के साथ कोई गठबंधन नहीं करेगी. शनिवार को पार्टी के प्रदेश दफ्तर में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक हुई. इसमें बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा की गयी. बैठक में दावा किया गया कि बिहार में अगली सरकार बसपा की ही बनेगी.

एनडीए से ऊब चुकी है जनता

बिहार बसपा के बिहार प्रभारी अनिल कुमार ने कहा कि जनता एनडीए से ऊब चुकी है और नए विकल्प की तलाश में है. उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल उठाए. बैठक को मुख्य अतिथि बसपा सांसद रामजी गौतम, केंद्रीय प्रदेश प्रभारी सुरेश राव, एनपी. अहिरवार, कुणाल विवेक, संजय मंडल, जिग्नेश जिज्ञासु ने भी संबोधित किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष शंकर महतो एवं संचालन कुणाल विवेक ने किया. बैठक में इस बात को लेकर सभी एक मत दिखे कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी अकेले ही मैदान में उतरेगी.

2020 में बसपा ने किया था गठबंधन

पिछले विधानसभा चुनाव में मायावती की बसपा ने उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के साथ गठबंधन कर 80 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे थे. बसपा को उनमें से सिर्फ एक सीट कैमूर जिले की चैनपुर पर जीत मिली थी. वहां से बसपा के टिकट पर जीते जमा खान बाद में जेडीयू में शामिल हो गए थे और फिर नीतीश सरकार में मंत्री भी बने. इस साल नवंबर में होने जा रहे बिहार विधानसभा में भी बसपा बिहार में अपने उम्मीदवार उतारेगी, लेकिन पार्टी ने पहले ही साफ कर दिया है कि वो किसी भी अन्य दलों के साथ कोई गठबंधन नहीं कर ने जा रही है.

Also Read: बिहार सरकार को सर्वे में मिली 17.86 लाख एकड़ बेलगानी जमीन, अधिकतर पर है लोगों का कब्जा

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन