वैश्विक क्रॉसवर्ड : अमेरिका के मैथ्यू विभिन्न राउंड में शीर्ष पर रहे

Author Amber md
Updated:
विज्ञापन
वैश्विक क्रॉसवर्ड : अमेरिका के मैथ्यू विभिन्न राउंड में शीर्ष पर रहे

पोर्टलैंड, अमेरिका के मैथ्यू मार्कस ने इंडियन क्रॉसवर्ड लीग के 13वें संस्करण के 5वें राउंड को शानदार अंदाज में जीत हासिल की है.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना

पोर्टलैंड, अमेरिका के मैथ्यू मार्कस ने इंडियन क्रॉसवर्ड लीग के 13वें संस्करण के 5वें राउंड को शानदार अंदाज में जीत हासिल की है. उन्होंने प्रतियोगिता के इतिहास में अब तक के सबसे तेज समय में एक त्रुटिहीन ग्रिड हल किया. उनके पीछे दूसरे स्थान पर कंसास सिटी के एरिक एगार्ड रहे. मैथ्यू ने 6 मिनट 35 सेकंड में परफेक्ट 100 का स्कोर बनाया, जबकि एरिक ने 6 मिनट 39 सेकंड में 99 का स्कोर बनाया. वहीं चेन्नई के पूर्व चैंपियन रामकी कृष्णन ने लीडरबोर्ड पर तीसरा स्थान हासिल किया, उनकी टाइमिंग 14 मिनट 19 सेकंड रही. संचयी रैंकिंग में, एरिक, मैथ्यू और रामकी इसी क्रम में शीर्ष तीन स्थान पर बने हुए हैं. मनामा की सौम्या रामकुमार के सातवें स्थान पर होने से शीर्ष 10 में तीन विदेशी खिलाड़ी शामिल हो गये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Amber Md

लेखक के बारे में

By Amber Md

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन