सरकारी स्कूलों की छात्राओं के लिए शुरू हुई मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग

Author Amber md
Updated:
विज्ञापन
सरकारी स्कूलों की छात्राओं के लिए शुरू हुई मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग

रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा योजना के तहत मार्शल आर्ट में दक्ष बनाने के लिए पहले चरण का प्रशिक्षण सत्र शुरू कर दिया गया है

विज्ञापन

-पहले चरण का प्रशिक्षण 14 नवंबर तक होगा संचालित

संवाददाता, पटना

जिले के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाली छात्राओं को रानी लक्ष्मीबाई बनाने को लेकर मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग शुरू कर दी गयी है. जिले के माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ाई कर रही छात्राओं को रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा योजना के तहत मार्शल आर्ट में दक्ष बनाने के लिए पहले चरण का प्रशिक्षण सत्र शुरू कर दिया गया है. पहले चरण का प्रशिक्षण सत्र 14 नवंबर तक आयोजित किया जायेगा. इससे पहले कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं को मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण दिया गया था. बिहार शिक्षा परियोजना परिषद ने इस योजना का विस्तार देते हुए अब माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ने वाली छात्राओं को मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण देने का निर्णय लिया है. इसके तहत जिले के स्कूलों में सात अक्तूबर से छात्राओं का प्रशिक्षण सत्र शुरू कर दिया गया है. यह पूरा प्रशिक्षण 90 दिनों के लिए है. छात्राओं को ट्रेनिंग देने के लिए ब्लैक बेल्टधारी ट्रेनर नियुक्त किये गये हैं.

दो चरणों में होगा प्रशिक्षण

मार्शल आर्ट प्रशिक्षण दो चरणों में आयोजित होगा. दूसरे चरण का प्रशिक्षण 17 नवंबर से 13 दिसंबर तक चलेगा. विद्यालय स्तर पर प्रशिक्षण समाप्त होने के बाद सर्वश्रेष्ठ दो बालिकाओं का चयन किया जायेगा, जो अपने ही विद्यालय की छात्राओं को 66 दिनों का प्रशिक्षण देंगी. प्रशिक्षण सत्र का नोटकैम से फोटो व वीडियो सर्व शिक्षा अभियान कार्यालय के वाट्सएप ग्रुप पर प्रतिदिन साझा करना होगा. बिहार शिक्षा परियोजना परिषद का कहना है कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य सरकारी स्कूलों में पढ़ रही छात्राओं को विकट परिस्थिति में खुद की और परिवारजनों की रक्षा करने लायक बनाना है. इस क्षेत्र में छात्राएं अपना कैरियर भी तलाश सकती हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Amber Md

लेखक के बारे में

By Amber Md

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन