शादी का झांस देकर नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला शादीशुदा गिरफ्तार

Updated at : 04 Aug 2024 11:51 PM (IST)
विज्ञापन
शादी का झांस देकर नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला शादीशुदा गिरफ्तार

तीन माह तक नाबालिग छात्रा काे शादी का झांसा देकर रेप करने वाले आरोपित राहुल कुमार काे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. राहुल एक बच्चे का बाप है.

विज्ञापन

पीड़िता काे नाैबतपुर, गया में रखा बाद में ले आया पटना नाबालिग की निशानदेही पर एसकेपुरी थाने की पुलिस ने दबाेचा संवाददाता, पटना तीन माह तक नाबालिग छात्रा काे शादी का झांसा देकर रेप करने वाले आरोपित राहुल कुमार काे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. राहुल एक बच्चे का बाप है. थानेदार पंकज कुमार ने बताया कि राहुल ने पुलिस काे गिरफ्तार कर लिया है. उस पर दुष्कर्म के साथ पाॅक्साे एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है. इस मामले में नाबालिग से गंदी-गंदी बात करने के आराेप में राेहित काे पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है. पुलिस ने नाबालिग का मेडिकल करा दिया है. काेर्ट में उसका बयान भी दर्ज हाे गया है. जानकारी के अनुसार एसकेपुरी थाने की पुलिस ने राहुल काे पटना जंक्शन के पास से उस वक्त दबाेचा, जब वह ट्रेन पकड़ कर कहीं भागने की फिराक में था. वह राजमिस्त्री का काम करता है. 16 साल की नाबालिग एसकेपुरी थाना इलाके में ही रहती है. राहुल राजमिस्त्री है. उसका ससुराल खगड़िया में है जबकि नालंदा के इस्लामपुर का रहने वाला है. पुलिस ने नाबालिग काे शनिवार काे बरामद किया था. उसकी निशानदेही पर ही राहुल गिरफ्तार हुआ. नाबालिग को घर से निकलने नहीं देता था थानेदार राहुल उसे घर में बंदकर रखता था. इसकी जानकारी राहुल की पत्नी काे हाे गयी. उसकी पत्नी मायके से आयी ताे उसने नाबालिग काे घर से जाने काे कहा. नाबालिग वहां निकल गयी. पुलिस काे नाबालिग के बारे में किसी ने जानकारी दे दी. नाबालिग से पुलिस काे राहुल का लाेकेशन मिलने के बाद उसे पटना जंक्शन के पास से गिरफ्तार कर लिया. पीड़िता से पहले राेहित बात करता था. उसके बाद राहुल ने बात करनी शुरू कर दी. करीब तीन माह पहले जब पीड़िता घर से बाहर निकली ताे राहुल उसे भगा ले गया. पटना से वह उसे लेकर नाैबतपुर चला गया. पुलिस ने वहां दबिश दी ताे गया चला गया. इसी बीच राहुल की पत्नी मायके चली गयी ताे वह उसे लेकर पटना आ गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन