फतुहा. बीडीसी की बैठक में कई योजनाओं पर लगी मुहर

बीडीसी बैठक शुक्रवार को प्रखंड सभागार में सम्पन्न हुई. बैठक में पंचायत प्रतिनिधियों और अधिकारियों के बीच चर्चा के बाद पंचायतों के विकास के लिए कई योजनाओं पर आपसी सहमति बनी.
फतुहा. बीडीसी बैठक शुक्रवार को प्रखंड सभागार में सम्पन्न हुई. बैठक में पंचायत प्रतिनिधियों और अधिकारियों के बीच चर्चा के बाद पंचायतों के विकास के लिए कई योजनाओं पर आपसी सहमति बनी. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड उप प्रमुख संतोष कुमार ने की. मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील कुमार, सीडीपीओ अर्चना सिन्हा समेत कई विभाग के पदाधिकारी मौजूद थे. बैठक सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि सूचना के बाद भी बीडीसी की बैठक में अनुपस्थित रहने वाले पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण की मांग की जाये. साथ ही इसकी सूचना जिलाधिकारी को भेजी जाये. उप प्रमुख ने बताया कि योजनाओं के चयन में कोई भेदभाव नहीं किया जायेगा. मेरे लिए सभी पंचायत प्रतिनिधि एक समान हैं. नये प्रखंड प्रमुख एवं उप प्रमुख बनने के बाद बीडीसी की पहली बैठक थी. प्रखंड प्रमुख के अनुपस्थित रहने के वजह बैठक की अध्यक्षता उप प्रमुख ने की.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




