10 घंटे का मेगा ब्लॉक के चलते डाउन लाइन की कई ट्रेनें रद्द

बाढ़. पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर मंडल रेल अंतर्गत रविवार के दिन डाउन लाइन की कई ट्रेनें रद्द कर दी गयी.
बाढ़. पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर मंडल रेल अंतर्गत रविवार के दिन डाउन लाइन की कई ट्रेनें रद्द कर दी गयी. सुबह में जनशताब्दी एक्सप्रेस, बक्सर टाटानगर एक्सप्रेस और सिंगरौली धनबाद इंटरसिटी के रद्द रहने के चलते यात्रियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा. जानकारी के मुताबिक आसनसोल डिवीजन में रेलवे मेंटेनेंस गाड़ी चलने के चलते 10 घंटे का मेगा ब्लॉक किया गया था. जिसके चलते कई ट्रेनें रद्द रहीं, इसके चलते यात्रियों को अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचाने के लिए परेशान देखा गया. इसके चलते पैसेंजर ट्रेनों में भी यात्रियों की काफी भीड़ देखी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




