ePaper

49 कीटनाशकों के निर्माण और 16 का उपयोग आंशिक रूप से प्रतिबंधित

Updated at : 22 Apr 2025 1:03 AM (IST)
विज्ञापन
49 कीटनाशकों के निर्माण और 16 का उपयोग आंशिक रूप से प्रतिबंधित

उपमुख्यमंत्री-सह-कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि पौधों में कीट-व्याधि, खरपतवार और अन्य जैविक कारकों के कारण किसानों की फसलों को सालाना 30-35 प्रतिशत तक की क्षति होती है.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना उपमुख्यमंत्री-सह-कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि पौधों में कीट-व्याधि, खरपतवार और अन्य जैविक कारकों के कारण किसानों की फसलों को सालाना 30-35 प्रतिशत तक की क्षति होती है. इसे कम करने के लिए प्रभावी कीटनाशकों के सुरक्षित उपयोग की जरूरत है. निदेशालय द्वारा अब तक 49 कीटनाशकों के निर्माण, आयात एवं उपयोग को पूरी तरह प्रतिबंधित किया गया है. इनमें कार्बारिल, डाइक्लोरोवॉस,फेनथियॉन, फॉसफॉमिडॉन और फोरेट शामिल हैं. उन्होंने कहा कि इसके साथ ही 16 कीटनाशकों के कृषि उपयोग पर आंशिक प्रतिबंध लगाया गया है. इनमें एल्युमिनियम फॉसफाइड, कार्बाेफयूरॉन, मोनोक्रोटोफॉस क्लोर पाइरीफॉस, डाइमेथोएट, मालाथियान आदि शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAKESH RANJAN

लेखक के बारे में

By RAKESH RANJAN

RAKESH RANJAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन