9 करोड़ 15 लाख रुपये की लागत से बनेगा मदरसा बोर्ड का नया भवन
Updated at : 19 Aug 2025 7:04 PM (IST)
विज्ञापन

बिहार राज्य मदरसा बोर्ड के नये भवन बनाने के लिए राज्य सरकार से अनुमति दे दी गयी है.
विज्ञापन
संवाददाता, पटना
बिहार राज्य मदरसा बोर्ड के नये भवन बनाने के लिए राज्य सरकार से अनुमति दे दी गयी है. बोर्ड का नया भवन जी प्लस फाइव का होगा. इसमें ग्राउंड प्लस तीन बिहार राज्य मदरसा बोर्ड के लिए होगा और दो फ्लोर संस्कृत शिक्षा बोर्ड को दिये जायेंगे. मदरसा सुदृढ़ीकरण योजना के तहत यह नया भवन तैयार किया जायेगा. बोर्ड का नया भवन 9 करोड़ 15 लाख रुपये की लागत से बिहार शिक्षा परियोजना परिषद कैंपस में तैयार किया जायेगा. मदरसा बोर्ड के नये आधुनिक भवन का डिजाइन मैप और एलिवेशन मैप भी तैयार कर लिया गया है. नये भवन में कार्यालय के अलग-अलग विभाग के लिए कक्ष तैयार किया जायेगा. नये भवन में बहुउद्देशीय सभागार और प्रशिक्षण हॉल का भी निर्माण किया जायेगा. बोर्ड की ओर से आयोजित होने वाली मीटिंग बहुउद्देशीय सभागार में की जायेगी. इसके साथ ही मदरसा के शिक्षकों की ट्रेनिंग भी नये हॉल में दी जायेगी. सभागार और प्रशिक्षण हॉल में आधुनिक उपकरणों को भी इंस्टॉल किया जायेगा. इसके साथ ही बोर्ड के नये भवन में एक लाइब्रेरी भी तैयार की जायेगी. नये भवन में बोर्ड से जुड़े विभिन्न कार्यों के लिए अलग-अलग छह काउंटर तैयार किये जायेंगे. इसके साथ ही अभिभावकों और विद्यार्थियों के बैठने के लिए वेटिंग हॉल भी तैयार किया जायेगा. बिहार राज्य मदरसा बोर्ड के चेयरमैन सलीम परवेज ने बताया कि जल्द ही नये भवन का निर्माण कार्य शुरू किया जायेगा. नया भवन 2026 के अंत तक तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है.B
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




