नीट के दबाव में मधुबनी के छात्र ने कर ली खुदकुशी

Updated at : 04 May 2025 12:14 AM (IST)
विज्ञापन
नीट के दबाव में मधुबनी के छात्र ने कर ली खुदकुशी

गांधी मैदान थाने के आरबीआइ के पीछे सालिमपुर अहरा मुहल्ले में शुक्रवार को खुदकुशी करने वाला 22 वर्षीय छात्र विवेक कुमार नीट की तैयारी करता था.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना

गांधी मैदान थाने के आरबीआइ के पीछे सालिमपुर अहरा मुहल्ले में शुक्रवार को खुदकुशी करने वाला 22 वर्षीय छात्र विवेक कुमार नीट की तैयारी करता था. नीट रविवार को पटना के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जायेगी. उससे पूर्व ही उसने खुदकुशी कर ली. पुलिस की जांच में यह बात सामने आयी है कि परीक्षा के कारण वह काफी दबाव में था, इसलिए उसने खुदकुशी कर ली. विवेक मूल रूप से मधुबनी के के भोलापुर गांव का रहने वाला था, जबकि पटना में वह सालिमपुर अहरा रोड नंबर तीन में स्थित सविता कुंज में अपनी बहन के साथ रह कर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करता था.

विवेक अपने पिता राजकुमार मंडल का इकलौता बेटा था. इधर, विवेक के खुदकुशी की जानकारी मिलने पर उसके चाचा अरुण मंडल पटना पहुंचे. पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को शव सौंप दिया. परिजन शव को लेकर वापस मधुबनी चले गये हैं. चाचा अरुण मंडल ने बताया कि इकलौते बेटे की मौत होने के कारण उसके माता-पिता की तबीयत खराब हो गयी है और दोनों को अस्पताल में एडमिट कराया गया है. इस कारण ही वे शव लेने के लिए पटना आये हैं. गांधी मैदान थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया इस मामले में परीक्षा के कारण छात्र के परेशान होने की बात सामने आयी है. यूडी केस दर्ज कर जांच की जा रही है.

विदित हो कि मधुबनी निवासी विवेक ने शुक्रवार को पंखे से फांसी का फंदा बना कर खुदकुशी कर ली थी. वह अपनी बहन के साथ रहता था. जिस समय उसने इस घटना को अंजाम दिया, उस समय उसकी बहन लाइब्रेरी गयी हुई थी. वह जब वापस घर लौटी तो दरवाजा बंद पाया और फिर पुलिस को सूचित किया गया. इसके बाद पुलिस पहुंची और कमरे का दरवाजा खोला गया तो अंदर विवेक फांसी के फंदे में लटक रहा था और मृत हो चुका था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KUMAR PRABHAT

लेखक के बारे में

By KUMAR PRABHAT

KUMAR PRABHAT is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन