मारपीट कर दुकानदार से एक लाख रुपये लूटा
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 06 Jun 2024 11:43 PM
बोलेरो पर सवार अपराधियों ने मोबाइल दुकानदार पर हमला कर एक लाख रुपये और दो एंड्राइड मोबाइल लूट लिया.
बाढ़. बाढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत सादिकपुर मोड़ के पास बोलेरो पर सवार अपराधियों ने मोबाइल दुकानदार पर हमला कर एक लाख रुपये और दो एंड्राइड मोबाइल लूट लिया. इसके बाद अपराधियों ने पिटाई करने के बाद कारोबारी को बोलेरो पर जबरन घसीट कर चढ़ाने की कोशिश की लेकिन उसमें वह सफल नहीं हो सके. बाद में अपराधी भाग निकले. हाजीपुर बिलौर गांव निवासी दीपक कुमार की बाढ़ स्टेशन रोड में कोंदी वाहन स्टैंड के पास मोबाइल शॉप है. इसे बंद कर बुधवार की देर रात को अपने घर लौट रहा था. जब वह सादिकपुर गांव के सामने पहुंचे तो बोलेरो पर सवार अपराधियों ने ओवरटेक उन पर हमला कर दिया. मारपीट करने के बाद रुपये छीन लिये. इस संबंध में कारोबारी ने थाने में शिकायत की गयी है. थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने पूरे मामले को लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










