ePaper

Lok Sabha Elections: छठे चरण के प्रचार ने पकड़ी रफ्तार, तीन जगहों पर आज रैली करेंगे नीतीश कुमार

Updated at : 19 May 2024 10:16 AM (IST)
विज्ञापन
Lok Sabha Elections: छठे चरण के प्रचार ने पकड़ी रफ्तार, तीन जगहों पर आज रैली करेंगे नीतीश कुमार

Lok Sabha Elections: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए आज तीन स्थानों पर चुनावी सभा करेंगे. उम्र और बीमार रहने के बावजूद नीतीश कुमार ने प्रचार के मामले में कई नेताओं कड़ी टक्कर दी है.

विज्ञापन

Lok Sabha Elections: पटना. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए आज तीन स्थानों पर चुनावी सभा करेंगे. सीएम गोपालगंज के कुचायकोट, वैशाली के गरौल और सीवान के पचरुखी में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. गोपालगंज में जेडीयू के उम्मीदवार आलोक सुमन को फिर से चुनाव मैदान में उतारा गया है. सीवान में जेडीयू ने विजयलक्ष्मी को टिकट दिया है. इस बार कविता सिंह का टिकट काट दिया गया है. उनके स्थान पर चुनाव से पहले विजयलक्ष्मी को पार्टी में शामिल टिकट थमाया गया है. वहीं वैशाली में एलजेपीआर की वीणा सिंह चुनावी मैदान में हैं. उनके लिए भी मुख्यमंत्री आज वोट मांगेंगे.

नीतीश कुमार का धुआंधार चुनाव प्रचार

बिहार में पांचवें चरण के चुनाव प्रचार समाप्ति के बाद छठे और सातवें चरण के लोकसभा सीटों के लिए नीतीश कुमार लगातार प्रचार कर रहे हैं. पिछले तीन दिनों में 6 जनसभा कर चुके हैं. आज तीन सभा करने जा रहे हैं. मुख्यमंत्री इस बार 45 से अधिक जनसभा कर चुके हैं, वहीं पांच रोड शो भी किए हैं. इसके अलावे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो में शामिल होने के साथ उनके साथ जनसभा में भी मंच शेयर किया है. उम्र और बीमार रहने के बावजूद नीतीश कुमार ने प्रचार के मामले में कई नेताओं कड़ी टक्कर दी है.

Also Read: Lok Sabha Elections: पीएम मोदी 21 मई को आयेंगे बिहार, सातवें दौरे में करेंगे इन शहरों में रैली

20-21 को पीएम की 3 चुनावी रैली

पांचवें चरण का चुनाव 20 मई को होना है. छठे चरण का 25 मई को और अंतिम चरण का चुनाव 1 जून को होगा. कुल 21 सीट अब बच गई है. सभी एनडीए की सीटिंग सीट है, इसलिए एनडीए के सभी दिग्गज अपनी ताकत लगा रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी लगातार बिहार का दौरा कर रहे हैं. 20 मई को एक बार फिर से बिहार आ रहे हैं और 21 मई को चुनावी सभा करेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में भी सीएम नीतीश कुमार के साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता और एनडीए घटक दल के भी नेता मौजूद रहेंगे.

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन