बालू और पत्थर लदे खनिज वाहनों की पहचान होगी आसान, अवैध ढुलाई की आम लोग भी कर सकेंगे शिकायत

Updated at : 17 May 2024 1:12 AM (IST)
विज्ञापन
बालू और पत्थर लदे खनिज वाहनों की पहचान होगी आसान, अवैध ढुलाई की आम लोग भी कर सकेंगे शिकायत

बालू और पत्थर लदे खनिज वाहनों की पहचान अब आसान होगी. इन खनिजों की अवैध ढुलाई की पहचान कर अब आम लोग भी जिला कंट्रोल रूम में शिकायत कर सकेंगे.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना बालू और पत्थर लदे खनिज वाहनों की पहचान अब आसान होगी. इन खनिजों की अवैध ढुलाई की पहचान कर अब आम लोग भी जिला कंट्रोल रूम में शिकायत कर सकेंगे. इससे बालू व पत्थर सहित खनिजों के अवैध खनन और ढुलाई पर लगाम लग सकेगा. इस संबंध में खान एवं भूतत्व विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है. अधिसूचना के अनुसार एक जुलाई 2024 से बालू और पत्थर सहित खनिज लदे वाहनों पर विशिष्ट पहचान की व्यवस्था अनिवार्य कर दी गयी है. विभाग ने यह व्यवस्था अवैध खनन और परिवहन की रोकथाम के संबंध में पिछले दिनों उच्चतम न्यायालय और राष्ट्रीय हरित अधिकरण द्वारा राज्य सरकारों को दिये गये कई निर्देशों के आलोक में की है. हालांकि, राज्य सरकार ने अवैध बालू परिवहन पर रोक लगाने के लिए बालू की ढुलाई में लगे वाहनों में जीपीएस लगाने की अनिवार्यता पहले से ही की गयी है. नई व्यवस्था के अनुसार अब विभाग द्वारा बालू के ढुलाई के लिए ””””खनन सॉफ्ट में निबंधित जीपीएस लगे वाहनों पर चारों तरफ से लाल रंग की 20 इंच चौड़ी पट्टी वाहन मालिकों को रंगवाना होगा. पट्टी पर चारों तरफ छह इंच के आकार में खनन वाहन निबंधन संख्या (खनन सॉफ्ट में निबंधन संख्या) और वाहन संख्या अनिवार्य रूप से अंकित करना होगा. बालू बंदोबस्तधारी भी विशिष्ट पहचान अंकित किये गये और जीपीएस लगे वाहनों को ही परिवहन चालान निर्गत करेंगे. बालू व पत्थर सहित खनिज लदे वाहनों के लाल रंग से रंगे होने के कारण प्रशासन द्वारा इसकी आसानी से जांच की जा सकेगी. आम लोग भी ऐसे वाहनों पर निगाह रख सकेंगे. साथ ही वाहन संख्या डालकर खनन सॉफ्ट पोर्टल पर यह जान सकेंगे कि उक्त वाहन के लिए बालू का चालान कब तक वैध है. विशिष्ट पहचान के बिना यदि बालू का परिवहन करते वाहन पाया जाएगा तो यह स्पष्टतः अवैध बालू की ढुलाई का मामला होगा. सूचना के बाद इस पर कार्रवाई हो सकेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन