ePaper

सरकारी अस्पतालों की दवाओं की बदलेगी सूची

Updated at : 28 Jun 2024 1:09 AM (IST)
विज्ञापन
सरकारी अस्पतालों की दवाओं की बदलेगी सूची

स्वास्थ्य विभाग द्वारा तैयार आवश्यक दवाओं की सूची (इडीएल) संशोधित की जायेगी. इन दवाओं की सूची से उन दवाओं को हटाया जाना है, जिनका उपयोग अब नहीं हो रहा है. इसके बाद भी उन दवाओं को रेट कंट्रेक्ट हो चुका है और वह सूची में शामिल हैं.

विज्ञापन

अनुपयोगी दवाओं के नाम हटेंगे संवाददाता,पटना स्वास्थ्य विभाग द्वारा तैयार आवश्यक दवाओं की सूची (इडीएल) संशोधित की जायेगी. इन दवाओं की सूची से उन दवाओं को हटाया जाना है, जिनका उपयोग अब नहीं हो रहा है. इसके बाद भी उन दवाओं को रेट कंट्रेक्ट हो चुका है और वह सूची में शामिल हैं. स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने सरकारी अस्पतालों में उपलब्ध करायी जानी वाली दवाओं की सूची की समीक्षा की. उन्होंने दवाओं के उपयोग और उसकी उपलब्धता के बारे में विभागीय पदाधिकारियों से जानकारी ली. सरकारी अस्पतालों में 380 प्रकार की दवाओं की आपूर्ति की जा रही है. इसमें करीब 70-80 प्रकार की दवाओं की या तो उपलब्धता नहीं है अथवा उसका परामर्श चिकित्सकों द्वारा नहीं दिया जाता है. इसे देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने विभाग को दवाओं की सूची की समीक्षा कर वैसी सभी दवाओं को सूची से बाहर करने का निर्देश दिया है जो अब उपयोगी नहीं रही. सूत्रों का कहना है कि निदेशक प्रमुख की अध्यक्षता में इसको लेकर समीक्षा की जा रही है. जिन दवाओं की उपयोगिता नहीं रही है, उसे सूची से हटा दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन