Bihar News: पटना में शराबी पिता ने मां को पीटा तो बेटी ने फोन कर पुलिस को बुलाया, जानें पूरा मामला
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Feb 2022 5:01 PM
झारखंड में पिछले साल से अधिक शराब की खपत का अनुमान.
पुलिस टीम भी पहुंच गयी और फिर प्रवीण कुमार चौधरी को पकड़ लिया. इसके बाद उसकी ब्रेथ एनलाइजर से जांच करायी गयी तो शराब पीने की पुष्टि हो गयी.
पटना. दीघा थाने के गेट नंबर 66 में एक शराबी पिता ने मां को पीट दिया तो बेटी ने भी पुलिस को फोन कर बुलाया और गिरफ्तार कर दिया. पिता का नाम प्रवीण कुमार चौधरी है और यह एक कार्यपालक अभियंता की गाड़ी का चालक है. यह प्रतिदिन कहीं से शराब पी कर आता था और अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था. मंगलवार की देर रात उसने फिर से शराब पीने के बाद मारपीट की.
इस बात को उसकी बेटी ने गंभीरता से लिया और तुरंत ही दीघा थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी. पुलिस टीम भी पहुंच गयी और फिर प्रवीण कुमार चौधरी को पकड़ लिया. इसके बाद उसकी ब्रेथ एनलाइजर से जांच करायी गयी तो शराब पीने की पुष्टि हो गयी. इसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और बुधवार को जेल दिया.
मां ने अपनी बेटी को फोन नहीं करने की सलाह भी दी थी. लेकिन बेटी अपने पिता के रोज-रोज के मारपीट से परेशान हो चुकी थी. दीघा थानाध्यक्ष राजकुमार पांडेय ने चालक की गिरफ्तारी की पुष्टि की. विदित हो कि कोतवाली थाने में एक मां ने अपने पुत्र को शराब पी कर हंगामा करने के कारण पुलिस से गिरफ्तार करा दिया था. शास्त्रीनगर इलाके में भी पत्नी ने अपने शराबी पति को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










