कैंपस : डीएमआइ में उद्यमी व उद्यमिता पर 29 को विशेष व्याख्यान

Published at :23 Aug 2024 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
कैंपस : डीएमआइ में उद्यमी व उद्यमिता पर 29 को विशेष व्याख्यान

विकास प्रबंधन संस्थान (डीएमआइ) में 29 अगस्त को उद्यमी और उद्यमिता पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया जायेगा.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना विकास प्रबंधन संस्थान (डीएमआइ) में 29 अगस्त को उद्यमी और उद्यमिता पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया जायेगा. इसमें डीएमआइ सहित राजधानी के प्रमुख शिक्षण संस्थानों के शिक्षक, विद्यार्थी और उद्यमी शामिल होंगे. मुख्य वक्ता निलोत्पल पाठक 25 वर्षों से भारत सहित दक्षिण एशिया, दक्षिण-पूर्व एशिया, अफ्रीका और मध्य-पूर्व के देशों में उद्यमी और उद्यमिता को लेकर अपने अनुभव को साझा करेंगे. नीलोत्पल पाठक बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले और इंस्टीट्यूट ऑफ रूरल मैनेजमेंट, आनंद (इरमा) के एलुमनी हैं. नीलोत्पल बीएसइ इ-एग्रीकल्चर मार्केट्स लिमिटेड (बीइएएम) के सीइओ भी रहे हैं, जो कमोडिटीज के लिए बीएसइ द्वारा प्रवर्तित स्टॉक एक्सचेंज है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन