पटना से हैदराबाद के लिए दोबारा शुरू हुई सीधी विमान सेवा

पटना से हैदराबाद के लिए दोबारा शुरू हुई सीधी विमान सेवा
पटना : पटना से हैदराबाद के लिए सीधी विमान सेवा शुक्रवार की मध्यरात्रि से दोबारा शुरू हुई. रात नौ बजे हैदराबाद से पटना के लिए इंडिगो की फ्लाइट 6E982 उड़ी जिसका रात 11 :45 में पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग टाइम था. फ्लाइट संख्या 6E6359 बनकर इसका पटना से वापस हैदराबाद जाने का समय रात 12.30 था.
आने जाने वाले दोनों फ्लाइटों की सीट बुकिंग फुल नहीं हो पायी थी़ हैदराबाद जाने वाली फ्लाइट को मिला कर शुक्रवार को पटना से 17 जोड़ी विमानों का परिचालन हुआ. इस दौरान पटना आने वाली फ्लाइटों की अक्युपेंसी रेट 80 फीसदी से ऊपर रही, लेकिन यहां से जाने वाली फ्लाइटों में यात्रियों की कमी बनी रही और यह 50 फीसदी से कम सीटें ही भर पायीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




