कानून व्यवस्था की स्थिति खराब: राबड़ी

Updated:
विज्ञापन
कानून व्यवस्था की स्थिति खराब: राबड़ी

पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने राज्य में कानून और व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठाया है. उन्होंने मंगलवार को विधान परिषद के बाहर कहा कि राज्य में प्रत्येक दिन हत्या, बलात्कार और लूट की घटनाएं हो रही हैं. कानून-व्यवस्था ठीक करने की जिम्मेदारी सरकार की है.

विज्ञापन

पटना : पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने राज्य में कानून और व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठाया है. उन्होंने मंगलवार को विधान परिषद के बाहर कहा कि राज्य में प्रत्येक दिन हत्या, बलात्कार और लूट की घटनाएं हो रही हैं. कानून-व्यवस्था ठीक करने की जिम्मेदारी सरकार की है. सरकार इसमें असफल है.

केंद्र सरकार और राज्य सरकार बिहार और देश को ठग रहे : वहीं, सोशल मीडिया से पीएम की दूरी बनाने संबंधी बयान पर उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार मिल कर बिहार और देश को ठग रही है. इससे तो जनता भागेगी ही.

वो जनता से तो भाग ही रहे हैं, झूठ- पर -झूठ बोल रहे हैं. उन्होंने कहा था कि सभी के बैंक खाते में 15 लाख रुपये भेजेंगे. हर साल दो करोड़ लोगों को नौकरी देंगे, सारे वादे फेल हो गये. दोनों सरकारें जनता से किये वादे पूरे करने में फेल हैं.

विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन