'हमारे सुपरमैन पापा को...,' रोहिणी आचार्य और मीसा ने भावुक शब्दों में दी लालू यादव को जन्मदिन की बधाई
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 11 Jun 2025 10:58 AM
मीसा भारती और बच्चों के साथ केक काटते लालू यादव
Lalu Yadav Birthday: RJD सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव आज अपना 78वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके को पार्टी ने 'सामाजिक न्याय एवं सद्भावना दिवस' के रूप में पूरे राज्य में मनाने का ऐलान किया है. लालू के जन्मदिन पर उनके परिवार और समर्थकों ने भावुक संदेशों के साथ उन्हें बधाई दी है.
Lalu Yadav Birthday: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का आज 78वां जन्मदिन पूरे जोश और भावनाओं के साथ मनाया जा रहा है. पार्टी ने इस दिन को ‘सामाजिक न्याय एवं सद्भावना दिवस’ के रूप में पूरे राज्य में मनाने की घोषणा की है. खास बात यह है कि लालू यादव के जन्मदिन पर सिर्फ उनके समर्थक ही नहीं, बल्कि उनके बच्चे भी भावनात्मक रूप से जुड़कर अपने पापा को खास अंदाज़ में बधाई दे रहे हैं.
मीसा भारती ने लिखी कविता: “आप हैं तो सब कुछ है”
राज्यसभा सांसद और लालू यादव की बड़ी बेटी मीसा भारती ने फेसबुक पर एक भावनात्मक पोस्ट साझा करते हुए अपने पिता को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने लिखा:
“हिम्मत के हिमालय, न्याय के अथाह सागर,
जन चेतना के प्रदीप्त लौ, हर वंचित की आवाज,
आदरणीय पापा को उनके 78वें जन्मदिन की बहुत बहुत शुभकामनाएं!
आप हैं तो सब कुछ है! आप हैं तो जहां है।”
पोस्ट के साथ मीसा ने केक काटते हुए तस्वीरें भी साझा कीं, जो इस मौके को और भी खास बना रही हैं.

रोहिणी आचार्य ने बताया ‘सुपरमैन’
छोटी बेटी रोहिणी आचार्य, जो अक्सर सोशल मीडिया पर अपने पिता के लिए मुखर रहती हैं, उन्होंने भी खास अंदाज में बधाई दी. उन्होंने ट्वीट किया:
“हमारी सबसे बड़ी प्रेरणा, हमारी ताकत, हमारे कवच, हमारे आदर्श, हमारे गौरव, हमारे मार्गदर्शक, हमारे सुपरमैन, हमारे पापा को जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं.”
तेजप्रताप की भावुक पोस्ट
“अंधेरा जितना गहरा होगा, सुबह उतनी ही नजदीक”
लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपने पिता के साथ एक तस्वीर साझा की जिसमें वे उन्हें गले लगाए हुए हैं. साथ ही लिखा- “अंधेरा जितना गहरा होगा, सुबह उतनी ही नजदीक होगी. ” तेजप्रताप की यह पोस्ट राजनीतिक संदेश से भी भरी हुई मानी जा रही है, जिसमें उन्होंने लालू यादव के संघर्ष और सामाजिक लड़ाई को दर्शाया है.
पटना में 78 पाउंड का केक, राबड़ी आवास पर जश्न
पटना स्थित पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के सरकारी आवास पर भी इस मौके पर भव्य आयोजन किया जा रहा है. यहां 78 पाउंड का स्पेशल केक तैयार किया गया है, जिसे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, विधायकों, पदाधिकारियों और शुभचिंतकों की उपस्थिति में काटा जाएगा. कार्यक्रम के माध्यम से पार्टी लालू यादव के सामाजिक संघर्ष, राजनीतिक योगदान और उनके विचारों को फिर से रेखांकित कर रही है.
Also Read: CM की कुर्सी तक लालू यादव को पहुंचाने वाले नीतीश, आज सियासी दुश्मन क्यों बन गए? पढ़िए पूरी कहानी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










