ePaper

लालू प्रसाद का 77 वां जन्मदिन आज

Updated at : 11 Jun 2024 1:28 AM (IST)
विज्ञापन
लालू प्रसाद का 77 वां जन्मदिन आज

जद सुप्रीमो लालू प्रसाद का 77 वां जन्म दिन 11 जून मंगलवार को मनाया जायेगा. राजद इसकी बड़ी तैयारी करने में जुटा है. इस अवसर के लिए राजद कार्यालय को शानदार ढंग से सजाया गया है.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद का 77 वां जन्म दिन 11 जून मंगलवार को मनाया जायेगा. राजद इसकी बड़ी तैयारी करने में जुटा है. इस अवसर के लिए राजद कार्यालय को शानदार ढंग से सजाया गया है. 10 नंबर सर्कुलर रोड स्थित पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर केक काटने की तैयारी की जा रही है. राजद के सभी वरिष्ठ नेता, विधायक और विधान पार्षद मौजूद रहेंगे. राजद के जानकारों के मुताबिक जन्मदिन के अवसर पर लालू प्रसाद के परिवार के सभी सदस्य मौजूद रहेंगे. इस दौरान कार्यकर्ताओं से भी राजद नेता लालू प्रसाद मुलाकात करेंगे. अपने पिता लालू प्रसाद के जन्मदिन के कार्यक्रम में भागीदारी के लिए विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव दिल्ली से लौट आयेंगे. पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव, नवनिर्वाचित सांसद मीसा भारती और अन्य बेटी रोहिणी आचार्य यहां पहले से ही मौजूद हैं. राजद से जुड़े सियासी जानकारों के मुताबिक जन्मदिन के इस कार्यक्रम में महागठबंधन के कुछ वरिष्ठ नेता भी उपस्थित रह सकते हैं. जानकारों का कहना है कि लालू प्रसाद के जन्मदिन पर राजद प्रदेश कार्यालय में भी मिठाई बांटी जायेगी.प्रखंड व जिला मुख्यालयों में भी लालू प्रसाद के जन्मदिन पर कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन