ePaper

लालू प्रसाद राजद प्रमुख और पिता दोनों भूमिका में हो चुके शक्तिहीन : सुशील मोदी

Updated at : 27 Aug 2020 7:46 PM (IST)
विज्ञापन
लालू प्रसाद राजद प्रमुख और पिता दोनों भूमिका में हो चुके शक्तिहीन : सुशील मोदी

पटना : उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि चारा घोटाला के चार मामलों में सजायाफ्ता लालू प्रसाद कानूनी बाध्यता के कारण चुनाव नहीं लड़ सकते. अब वे राजद प्रमुख और पिता, दोनों भूमिकाओं में शक्तिहीन हो चुके हैं.

विज्ञापन

पटना : उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि चारा घोटाला के चार मामलों में सजायाफ्ता लालू प्रसाद कानूनी बाध्यता के कारण चुनाव नहीं लड़ सकते. अब वे राजद प्रमुख और पिता, दोनों भूमिकाओं में शक्तिहीन हो चुके हैं.

एक बेटे ने उनके करीबी रघुवंश प्रसाद सिंह को आहत करते हुए दूसरे दल के बाहुबली नेता को पार्टी में लाने की डील फाइनल कर ली, लेकिन मुंह पोछने के लिए ‘अभिभावक’ कहते रहे. दूसरे बेटे ने उस ‘अभिभावक’ को ‘एक लोटा पानी’ बता दिया. राजद में अगर कोई अनुशासन समिति है, तो क्या उसे केवल लालू परिवार के बाहर के लोगों पर कार्रवाई का अधिकार दिया गया है.

उन्होंने कहा कि बांसुरी बजाने से लेकर जलेबी छानने तक का हुनर रखनेवाले तेज प्रताप यादव को पहली बार विधायक बनते ही लालू प्रसाद ने स्वास्थ्य मंत्री बनवा दिया था. उन्होंने आज तक नहीं पूछा कि उनके लाल ने 19 महीनों में गरीबों के अच्छे इलाज के लिए कितनी रूई-सूई, दवाई-ऑक्सीजन सिलेंडर, डायलिसिस का इंतजाम किया.

जिस बड़बोले बेटे को लालू प्रसाद ना ग्रेजुएट बना पाये और ना ”प्रधानमंत्री मोदी की चमड़ी उधेड़ देंगे”, ”चंद्रिका राय कौन है” जैसे लंपट बयान देने से ही रोक पाये, उसे रांची बुलाकर कौन-सा मंतर कान में फूंक देंगे. वे कुछ भी कर लें, राजद के युवराज पार्टी को डूबो कर ही मानेंगे. नाव सवारों में भगदड़ इसीलिए है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन