ePaper

लालू प्रसाद ने कांग्रेस से हाथ मिला कर जेपी को धोखा दिया

Updated at : 12 Oct 2025 1:42 AM (IST)
विज्ञापन
लालू प्रसाद ने कांग्रेस से हाथ मिला कर जेपी को धोखा दिया

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि कांग्रेस से हाथ मिला कर लालू प्रसाद ने जेपी को धोखा दिया, जबकि नीतीश सरकार जेपी के आदर्शों पर चल कर हर वर्ग के विकास के लिए लगातार काम कर रही है.

विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लोकनायक की जयंती पर उन्हें नमन किया संवाददाता, पटना उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि कांग्रेस से हाथ मिला कर लालू प्रसाद ने जेपी को धोखा दिया, जबकि नीतीश सरकार जेपी के आदर्शों पर चल कर हर वर्ग के विकास के लिए लगातार काम कर रही है. लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद डिप्टी सीएम ने कहा, कि जेपी ने कांग्रेस शासन में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरुद्ध आंदोलन का नेतृत्व किया, जबकि उसी आंदोलन से निकले लालू प्रसाद ने न केवल कांग्रेस से हाथ मिलाया, बल्कि सत्ता मिलने पर भ्रष्टाचार का कोई मौका नहीं छोड़ा. उन्होंने कहा कि संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए सबसे बड़ा आंदोलन जेपी के नेतृत्व में हुआ था. वे ही संविधान के वास्तविक रक्षक थे. श्री चौधरी ने कहा कि आज वही लोग संविधान बचाने का दावा कर रहे हैं, जिनके परिवार ने देश में आपातकाल लगा कर लोकतंत्र का गला घोंटने की कोशिश की थी. सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश सरकार जिस सात निश्चय पर काम कर रही है, वह जेपी की संपूर्ण क्रांति से प्रभावित है. उन्होंने कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण के सपनों को आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार साकार कर रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAKESH RANJAN

लेखक के बारे में

By RAKESH RANJAN

RAKESH RANJAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन